{"_id":"63d97608642f4828c127ec15","slug":"japanese-delegation-visited-the-fields-of-the-farmer-of-village-bampura-understood-the-techniques-of-farming-kurukshetra-news-knl134650375-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जापान के शिष्टमंडल ने किया गांव बामपुरा के किसान के खेतों का भ्रमण, समझी खेती की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जापान के शिष्टमंडल ने किया गांव बामपुरा के किसान के खेतों का भ्रमण, समझी खेती की तकनीक
विज्ञापन
बाबैन। बागवानी को बढ़ावा देने के लिए गांव रामपुरा के प्रगतिशील किसान सतबीर सिंह की ओर से संचालित कंपनी के फार्म पर जापानीज इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी का शिष्टमंडल पहुंचा। इस शिष्टमंडल ने यूमी फूचीगामी व चोको नागामा ने खेत का भ्रमण किया। इस शिष्टमंडल ने जहां खेत में खड़ी फसलों का निरीक्षण किया वहीं बागवानी के बारे में प्रगतिशील किसान सतबीर रामपुरा से विस्तार में चर्चा की।
सतबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में निरंतर बागवानी का क्षेत्र बढ़ रहा है। किसानों का रुझान भी बागवानी फसलों की तरफ इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि उन्हें न केवल सरकार सहायता दे रही है बल्कि फसल और सब्जियों की खेती की तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध हो रही है। बड़ी संख्या में किसान खेती के आधुनिक तौर तरीके सीख रहे हैं। बागवानी फसलों की खेती व किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है।
कहा कि पैक हाउस के माध्यम से किसान अपने उत्पादों की धुलाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग आसानी से कर सकते हैं, जिससे उनके उत्पादों का अच्छा मूल्य मिलेगा। इस मौके पर एग्री बाजार के प्रबंधक जय भगवान कश्यप, त्रिभुवन नारायण सहित किसान मौजूद रहे। संवाद