{"_id":"66a8400033c96e5734015e65","slug":"jan-sangharsh-manch-protested-against-unclaimed-cattle-submitted-memorandum-to-dc-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-121767-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लावारिस गोवंश के खिलाफ जनसंघर्ष मंच ने किया प्रदर्शन, डीसी को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लावारिस गोवंश के खिलाफ जनसंघर्ष मंच ने किया प्रदर्शन, डीसी को ज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस गोवंश के खिलाफ जनसंघर्ष मंच ने किया प्रदर्शन, डीसी को ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। न्यू कॉलोनी में गाय द्वारा बुजुर्ग महिला गुरदीप कौर को पटक-पटककर मार डालने के बाद सोमवार को जन संघर्ष मंच सड़कों पर उतरा और जमकर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने से पहले मंच के सदस्य पंचायत भवन पर इकट्ठा हुए और जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे और प्रदर्शन किया। मंच की महासचिव सुदेश कुमारी ने कहा कि अत्यंत दुख व चिंता का विषय है कि एक बेसहारा गाय ने महिला की जान ले ली, जिससे सारे शहर में खासकर महिलाओं व बच्चों में दहशत फैली हुई है। इसके बावजूद प्रदेश के सभी शहरों में हजारों गोवंश सड़कों और गलियों में झुंड बनाकर घूम रहे हैं और हादसों का सबब बन रहे हैं।
मंच की वित्त सचिव चंद्र रेखा ने कहा कि सरकार द्वारा टास्क फोर्स बनाने, आवारा कुत्तों, बेसहारा गोवंश की देखरेख करने, उन्हें गोशाला तक पहुंचा कर कैटल फ्री होने के बडे़-बडे़ दावे किए गए, लेकिन सच्चाई दावों के उलट है। सेक्टर-पांच समेत पूरे शहर में कुत्तों ने भी आतंक मचाया हुआ है। सरकार गोशालाओं को करोड़ों रुपये का फंड देती है और ये गोशालाएं आम जनता से भी पैसा जुटाती हैं। इसके बावजूद धरातल पर काम नहीं हो रहा है। धरने-प्रदर्शन में उषा कुमारी, सोमनाथ, करनैल, मेवा राम, नरेश कुमार, सुरेश कुमार एडवोकेट, सचिन बंसल एडवोकेट, सतीश, सीमा, संतोष, मुन्नी, अमन व मंच के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।