फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jan Kalyan Manch organised a blood donation camp

Kurukshetra News: जन कल्याण मंच ने लगाया रक्तदान शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Jan Kalyan Manch organised a blood donation camp
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट महासभा के अध्यक्ष डॉ.कृष्ण श्योकंद को सम्मानित करते कैंप के संयो
कुरुक्षेत्र। जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र समाजसेवी संस्था ने नर्सिंग होम के ब्लड सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। अंतरराष्ट्रीय जाट सभा एवं जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने रक्तदाता को बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के सामने सभी दान बौने पड़ जाते हैं इसीलिए कहा गया है कि रक्तदान महादान। रक्तदान सबसे बड़ा दान है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करके जरूरतमंद की अवश्य जान बचाने का प्रयास करना चाहिए। संस्था के प्रधान दलबीर मलिक ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे फैक्टरी में तैयार नहीं किया जा सकता और न ही किसी दुकान से खरीदा जा सकता है। इंसान ही रक्त का दान करके जरूरतमंद इंसान की जान बचा सकता है।
विज्ञापन

महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती बल्कि शरीर स्वस्थ हो जाता है। जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र समाजसेवी संस्था ने रक्त एकत्रित करने वाली डॉ संजीव वर्मा की टीम का भी आभार व्यक्त किया। रक्तदान कैंप में रक्तदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया। संस्था के सलाहकार रामपाल सरोहा ने 28वीं बार तथा लेक्चरार प्रवीण कुमार ने 15वीं बार रक्तदान करके गर्व महसूस किया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा, सलाहकार राजकुमार वालिया, सलाहकार रामपाल सरोहा, संरक्षक देशराज भटनागर, उपाध्यक्ष जगमोहन बंसल, प्रवक्ता गुलशन ग्रोवर, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगना खेड़ा, प्रेस सचिव शिव किरमच, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनिल कपूर, प्रोजेक्ट एडवाइजर हेमंत यादव, ऑडिटर के सी वर्मा, प्रचार सचिव संजय शर्मा, सचिव कुलदीप सिंह सैनी, संगठन सचिव मिहा सिंह रंगा, सरदार जसपाल सिंह व अन्य सभी समाजसेवियों ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed