फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jammed by keeping the dead body of the married woman on the road, Kurukshetra

विवाहिता का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jammed by keeping the dead body of the married woman on the road, Kurukshetra
जाम के दौरान परिजनों से बातचीत करतीं महिला पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। बेटी के आत्महत्या करने मामले में आरोपी पति की गिरफ्तारी और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग उठाकर परिजनों मेन चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर थाना शहर प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किय। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे लगे इस जाम के कारण कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर जाम खुलाया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
दरअसल मंगलवार देर रात वार्ड नंबर 11 के पुराने बाजार की रहने वाली 28 वर्षीय महिला मधु का शव पंखे से लटका मिला था। मधु पृथुदक पार्क के सामने करियाना की दुकान चलाती थी। मधु पिछले दो महीने से अपने पति रोशन लाल से अलग दोनों बेटे आशु (6) और सुधांशु (3) के साथ अपने मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस को दी अपनी शिकायत में गणपति मिश्रा वासी वार्ड-11 हाल वासी गांव अफजला बलिया थाना बिरौल जिला दरभंगा (बिहार) ने कहा कि उसकी बड़ी बेटी मधु की शादी साल 2012 में रोशन लाल के साथ अपने गांव अफजला बलिया बिहार में की थी। रोशन लाल ड्राइवरी करता है और शादी के बाद उसके दामाद रोशन लाल को उसके माता-पिता ने उसको बेदखल कर दिया था। उसके बाद से उसका दामाद और बेटी अपने दोनों बच्चों के साथ पूजा कॉलोनी में किराए पर रहता था। उसका दामाद रोशन उसकी बेटी को मायके से पैसे लाने के लिए प्रताड़ित तथा मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार में उसने अपने दामाद को दो लाख रुपये भी दिए थे। कई बार समझाने के बाद भी उसका दामाद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। करीब दो महीने मारपीट से तंग आकर मधु उनके साथ आकर रहने लगी थी। जब भी उसका दामाद उसकी बेटी से मिलता तो प्रताड़ित करता था। इससे उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद बिजली न होने की वजह से सब लोग छत पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। नीचे उसकी बेटी मधु कमरे में अकेली थी। रात को उसकी बेटी मधु ने पंखे पर चुन्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नीचे आया तो उसकी बेटी का शव फंदे पर लटका था। कमरे से उसकी बेटी का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
वहीं आरोपी रोशन लाल के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज न होने से परिजन भड़क गए और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और संस्कार न करने पर अड़ गए। बाद में पुलिस के आश्वासन पर उन्होंने शव का अंतिम संस्कार किया।

थाना शहर प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed