फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jaipuri quilt gives a feeling of warmth in winter

Kurukshetra News: सर्दी में गर्मी का अहसास करवा रही जयपुरी रजाई

Sun, 30 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 30 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Jaipuri quilt gives a feeling of warmth in winter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जयपुरी रजाई खूब गर्माहट ला रही है। इस रजाई की महोत्सव में धूम मची है। न केवल इसे देखने के लिए पर्यटकों में उत्साह दिख रहा है बल्कि जमकर खरीद भी की जा रही है। दावा है कि हल्की लगने वाली यह रजाई सर्दी में भी गर्मी का अहसास करवाती है। अपनी कला का प्रदर्शन कर रही मधु व उसके बेटे मुकेश बताते हैं कि वे अपने हाथों से यह कारीगरी कर रहे हैं। खास तौर पर वे जयपुरी रजाई बनाते हैं, जोकि देखने में बहुत ही हल्की लगती है, लेकिन यह सर्दी में भी गर्मी का एहसास करवा देती है।

मधू ने बताया कि इस बार वे खास तौर पर हाथ की कला को प्रदर्शित करने वाली सैंकड़ों वस्तुएं लेकर आई हैं, जिसमें खास तौर पर बैड शीट, मेजपोश, सौफा कवर, कुशन के कवर और हैंडबैग सहित अन्य बहुत-सी चीजें हैं। वह कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आ रही है और उनके ग्राहक भी नियमित है क्योंकि कला के पारखी महोत्सव का बड़ी बेसबरी से उनके स्टॉल पर सामान लेने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विरासत में मिला यह हुनर उनके लिए वरदान साबित हुआ। अपने हुनर के कारण देश-विदेश में उनकी विशेष पहचान है। गीता जहां कर्म करने का संदेश देती है उससे प्रेरणा लेकर वह अपने काम में लगी रहती हैं। भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से उन्हें इस पावन धरा पर पर्यटकों का आशीर्वाद भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed