फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jail prisoner commits suicide by hanging himself with a towel under suspicious circumstances

Kurukshetra News: जेल में बंदी ने संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे से फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Jail prisoner commits suicide by hanging himself with a towel under suspicious circumstances
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में एक बंदी ने देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रिल के साथ परने (गमछा) से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त अजय उर्फ ढकली (33) निवासी वार्ड-10 लाडवा के रूप में हुई। गत सप्ताह दो अगस्त को लाडवा पुलिस ने अजय को साढ़े आठ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पिता के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अजय जिला जेल में सुरक्षा सेल की ब्लॉक-18 में बंद था। इस ब्लॉक में अजय के साथ उसका भाई प्रवीन और अन्य चार-पांच लोग और बंद थे। सोमवार की रात को खाना खाने के बाद करीब 12 बजे तक अजय अपने भाई और उसके साथ बंद लोगों से बातचीत करता रहा। उनके सोने के बाद उसने करीब साढ़े 12 बजे ब्लॉक में ग्रिल के साथ परने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद गश्त करने आए कर्मी ने बंदी को लटके देखा तो उसने मामले की सूचना जिला जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को दी। जिला जेल से सूचना पाकर सेक्टर-सात चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। मौके पर जिला जेल के चिकित्सक ने अजय की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया था। सुबह न्यायाधीश ने भी घटनास्थल का दौरा किया और उनकी देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिला जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि यह घटना रात 12 बजे के बाद हुई है। आरोपी अजय चार अगस्त को जिला जेल में आया था। यहां वह सुरक्षा सेल के ब्लॉक-18 में अपने भाई व अन्य के साथ बंद था। पुलिस और जांच करने पहुंचे न्यायाधीश ने अजय के साथ बंद उसके भाई व अन्य के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


तीन चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई गई
अजय के शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच किया। चिकित्सकों की टीम ने विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा है। साथ ही फंदा लगाने में इस्तेमाल परने को सील किया गया है। उधर, थाना शहर थानेसर के अंतर्गत सेक्टर-सात चौकी के प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने अजय के पिता जयपाल के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed