फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jail for those who commit fraud in the name of society

Kurukshetra News: सोसायटी के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों को जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Jail for those who commit fraud in the name of society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने सोसायटी में रुपया निवेश कर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर धोखाधड़ी करने के छह आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी जितेंद्र बुटानी निवासी खरकड़ा जिला हिसार, नीतिश कुमार निवासी बजीदपुर, पवन सैनी निवासी सिरसमा, राजेश कुमार निवासी अमृतपुर कलां जिला करनाल, ईशम सिंह निवासी उमरी व पप्पू शर्मा निवासी पानीपत को कारागार भेज दिया।

थाना सदर में दर्ज शिकायत में मार्शल सिंह, विपुल रहेजा समेत एक महिला ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने लाडवा रोड स्थित एक सोसायटी में खाता खुलवाया हुआ था। इसमें वह हर महीने पैसा किस्तों के रूप में जमा करवाते थे। सोसायटी के एजेंट नीतीश कुमार व पवन सैनी उनके घर पर आकर किस्तें लेकर जाते थे। वह सोसायटी के एजेंट को किस्त देने के लिए कई दिनों से कॉल कर रहे थे लेकिन एजेंट उनका फोन नहीं उठा रहे थे। वह लोग 13 दिसंबर को सोसायटी की शाखा में गए तो उस पर ताला लटका हुआ था। आरोपी उनका पैसे लेकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा ने करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। रिमांड के दौरान उनसे एक लाख रुपये, दो कैश काउंटर मशीन, तीन मॉनिटर, तीन सीपीयू, छह मोबाइल, तीन गाड़ी और एक बाइक को बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed