फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jagdish Singh Jhinda wins HSGMC elections, now resigns; big reason

Haryana: एचएसजीएमसी चुनाव में जगदीश सिंह झींडा की जीत, अब इस्तीफा देने का किया एलान; बताई बड़ी वजह

Mon, 20 Jan 2025 01:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 Jan 2025 01:26 PM IST
सार

झींडा ने आरोप लगाया कि उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद अलग कमेटी को खड़ा किया, लेकिन अब वे वर्तमान भाजपा सरकार और बादल परिवार से टक्कर लेने में सक्षम नहीं हैं।

विज्ञापन
Jagdish Singh Jhinda wins HSGMC elections, now resigns; big reason
जगदीश सिंह झींडा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भी जगदीश सिंह झींडा ने कमेटी बनने से पहले ही मैदान छोड़ दिया है। झींडा ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए कहा कि वे कुछ ही देर में जिला उपयुक्त को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

विज्ञापन

झींडा ने अपने फैसले के पीछे कारण बताते हुए कहा कि उनके ग्रुप से 21 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, लेकिन सिर्फ 9 ही जीत दर्ज कर पाए। उन्होंने स्वीकार किया कि संगत ने उनके संघर्ष को उम्मीद के अनुसार समर्थन नहीं दिया, जिसके चलते वे अब खुद को इस पद के काबिल नहीं मानते। उन्होंने यह भी कहा कि उनके ग्रुप के जीते हुए 9 सदस्य अब अपना फैसला स्वयं लेंगे।

विज्ञापन

झींडा ने आरोप लगाया कि उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद अलग कमेटी को खड़ा किया, लेकिन अब वे वर्तमान भाजपा सरकार और बादल परिवार से टक्कर लेने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि, उनके समर्थन में कई स्वतंत्र प्रत्याशी रात भर तैयार रहे और उन्हें फोन भी आते रहे, लेकिन उन्होंने खुद को इस गहरी और बड़ी लड़ाई के लिए अक्षम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झींडा ने कहा कि वे अब किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वे अपना इस्तीफा जिला उपयुक्त के माध्यम से हरियाणा सिख गुरुद्वारा आयोग को भेजने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह ढढ्रीवाल के पास जाएंगे और किसानों के हित में कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed