फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jagdish Singh Jhinda becomes head of first Haryana Sikh Gurudwara management committee

Kurukshetra News: प्रदेश की पहली हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान बने जगदीश सिंह झींडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jagdish Singh Jhinda becomes head of first Haryana Sikh Gurudwara management committee
कुरुक्षेत्र। प्रधान जगदीश सिंह झींडा।
कुरुक्षेत्र। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को प्रदेश के गुरुघरों व सिख संस्थानों को अपनी पहली स्थायी कमेटी मिल गई है, जिसमें जगदीश सिंह झींडा को कमान मिली है। 30 सदस्यों के समर्थन के साथ वे प्रधान बनने में सफल रहे। अपने निर्वाचन के बाद झींडा ने 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा की। उन्होंने गुरमीत सिंह मीता को वरिष्ठ उप प्रधान, गुरबीर सिंह को उप प्रधान, अंग्रेज सिंह को महासचिव, बलविंदर सिंह को संयुक्त सचिव चुना, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में करनैल सिंह निमनाबाद, पलविंदर सिंह दरड़, कुलदीप सिंह मुलतानी, रूपिंदर सिंह पंजोखरा साहिब, जगतार सिंह मान व तरविंदरपाल सिंह नारनौल को चुना। इन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के नाम की घोषणा होते ही दिवान हाॅल में शामिल 30 सदस्यों ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल की गूंज के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में प्रोटेम चेयरमैन जोगा सिंह की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में 48 सदस्यों ने भाग लिया, जबकि बीबी जसबीर कौर मसाना इस चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हुईं। सबसे पहले हरियाणा कमेटी के सदस्य मेजर सिंह ने प्रधान पद के लिए जगदीश सिंह झींडा के नाम की घोषणा की तो वहीं थानेसर से सदस्य हरमनप्रीत सिंह ने प्रकाश सिंह साहूवाल का नाम प्रधान पद के लिए घोषित किया परंतु हरियाणा कमेटी के नामित सदस्य जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल समेत 30 सदस्यों ने जगदीश सिंह झींडा के समर्थन में हाथ खड़े करके अपनी सर्वसम्मति जता दी।
विज्ञापन



दादूवाल ने झींडा को दी बधाई

कमेटी के नामित सदस्य एवं धर्म प्रचार के पूर्व चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने प्रधान बनने पर जगदीश सिंह झींडा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी का पहला चुनाव संपन्न हुआ है और लंबे समय तक प्रदेश की अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए आवाज बुलंद करने एवं लड़ाई लड़ने वाले झींडा का प्रधान बनना खुशी भरे एवं स्वर्णिम क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन



झींडा बोले, ईमानदारी व निष्ठा से करेंगे सेवा
प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने बाद में कहा कि वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। लंबे संघर्ष के बाद हरियाणा कमेटी अस्तित्व में आई और अब पहले चुनाव के बाद बहुमत से उन्हें प्रधान चुना गया है। वे गुरु घर की सेवा पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ बहुमत रहा, जो साबित हो गया। अब सभी सदस्य व संगत को साथ लेकर वे गुरुघरों की सेवा करेंगे। यह सेवा करने का मौका मिला है राजनीति का नहीं। उधर प्रधान बनने के बाद झींडा हरियाणा कमेटी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। उनका मुंह मीठा कर कुर्सी पर बैठाया गया।



लोकतंत्र की हुई हत्या, हाइकोर्ट में देंगे चुनौती
बलदेव सिंह कैमपुरा, प्रकाश सिंह साहुवाल, दीदार सिंह नलवी व हरमनप्रीत सिंह सबसे पहले बैठक से बाहर निकले और कड़ा रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि प्रोटेम चेयरमैन के पास एक कॉल आई और झींडा को प्रधान घोषित कर दिया। यह सब दबाव में किया गया है, जो लोकतंत्र की हत्या है। इसे सहन नहीं करेंगे और हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed