फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jadhfunk old jewelry deceived the pretext of treatment

झाड़फूंक इलाज के बहाने वृद्धा से गहने ठगे

Fri, 01 Aug 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 01 Aug 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jadhfunk old jewelry deceived the pretext of treatment
झाड़फूंक से पत्थरी का उपचार करने का झांसा देकर अस्पताल आई वृद्धा से एक युवक गहने लेकर फरार हो गया। शोरगुल मचाने के बाद लोगों को बुजुर्ग  महिला ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस को इस बारे में सूचित नहीं किया गया था। बारना निवासी सरबत्ती पत्नी रामकिशन ने बताया कि उसे पथरी की दिक्कत है। वह उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल आई थी।
विज्ञापन


यहां उसे एक युवक मिला। उसने बताया कि वह झाड़फूंक कर पथरी का इलाज कर देगा। यह बुजुर्ग महिला उसकी बातों में आ गई और उसने उपचार करने को कहा।

इस पर युवक ने पहले महिला को आभूषण निकालने को कहा। महिला ने कानों से टॉप्स, अंगूठी व गले में पहनी तबीती निकालकर युवक को दे दी। गहने लेने के बाद महिला को युवक ने आंखें बंद करने को कहा और फिर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब महिला ने शोर मचाया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। महिला ने आपबीती बताई। वहीं दूसरी ओर ज्योतिसर से आई बिमला पत्नी रामनाथ गुर्जर के अस्पताल से 300 रुपये चोरी हो गए।

धोखे से गहने हड़पे, केस दर्ज
गहने हड़पने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर निवासी शकुंतला देवी पत्नी रिषी कुमार ने बताया कि वह 30 जुलाई को सनातन धर्म मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही थी कि रास्ते में एक  अनजान व्यक्ति ने महिला से व्यास का सत्संग होने की बात पूछी और उसने मना कर दिया।


थोड़ी देर बाद एक अनजान महिला आई और कहने लगी यह व्यक्ति बहुत बुद्धिमान है और किसी से नहीं बोलता, आप से कैसे बोल रहा था। महिला धोखे से शकुंतला को पटेल नगर में पार्क के पास ले गई।

उसी समय वह व्यक्ति भी वहीं आ जाता है। अनजान महिला ने अपने गहने उतार कर उस व्यक्ति को दे दिए और कहने लगी हमारा कल्याण करो।

उसी समय शकुंतला ने भी गहने उतार कर दिए। थोड़ी देर बाद गहने एक एक अखबार में व रुमाल में बांध कर दे दिए और कहा कि घर जाकर रात के समय खोलना।

थोड़ी दूर जाकर जब शकुंतला ने गहने खोलकर देखे तो गहने नकली निकले। जिला पुलिस ने दोनाें आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed