{"_id":"57474e854f1c1b2f2d692635","slug":"it-was-planned-exploison-in-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियोजित था यह बम धमाका : एसपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियोजित था यह बम धमाका : एसपी
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 27 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज की बस में हुआ धमाका पूरी तरह से सुनियोजित था। इसमें इंप्रोवाइज्ड इक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का प्रयोग किया गया था। इस मामले की जांच के लिए एडीजीपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। कुरुक्षेत्र एसपी सिमरदीप सिंह ने रात करीब साढ़े आठ बजे प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
एसपी ने कहा कि आईबी और फारेंसिक टीम ने जब धमाके लिए इस्तेमासल की गई बैटरी और बैग की जांच की तो उसमें कई ऐसे सबूत सामने आए हैं जो यह इशारा करते हैं कि यह धमाका पूरी तरह से सुनियोजित था। एसपी ने बताया कि टीम को बैटरी के अलावा सर्किट, टाइमर, स्प्रिंग और आग के लिए उपयोग होने वाला मसाला मिला है। एसपी ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। यह एसआईटी एडीजीपी शत्रुजीत कपूर के नेतृत्व में काम करेगी। एडीजीपी शत्रुजीत कपूर भी कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं।
पानीपत से जुड़ रहे हैं तार
इस बम धमाके के तार पानीपत से जुड़ रहे हैं। बताया जाता है कि जो भी सामग्री मिली है, ठीक वैसी ही सामग्री 12 मई को पानीपत रेलवे स्टेशन पर हुए धमाके के बाद मिली थी। पैंसेजर ट्रेन में धमाके के लिए भी ऐसी ही बैटरी का उपयोग किया गया था। ऐसे में इस धमाके को भी अब पूरी तरह से पानीपत से जोड़ कर देखा जा रहा है। एसआईटी इस बिंदू पर भी फोकस करके जांच करेगी।
विज्ञापन
रात या सुबह तक पहुंचेगी एनआईए की टीम
सूत्रों के मुताबिक धमाके की जानकारी केंद्र सरकार भी दे दी गई है। उधर एसपी सिमरदीप सिंह के मुताबिक मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम भी दिल्ली से कुरुक्षेत्र आएगी। यह टीम देर रात तक या फिर शुक्रवार सुबह तक कुरुक्षेत्र पहुंच जाएगी।