फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It rained in the morning and the sun shone in the afternoon, the sultry heat increased the problem.

Kurukshetra News: सुबह हुई बारिश तो दोपहर बाद खिली धूप, उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
It rained in the morning and the sun shone in the afternoon, the sultry heat increased the problem.
कुरुक्षेत्र। बारिश के बीच सड़क से गुजरता वाहन। संवाद
कुरुक्षेत्र। अल सुबह मौसम ने करवट ली, जिसके चलते मंगलवार को बारिश हुई। बारिश होने से पारे में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश होने से शहर की गलियों में जलभराव भी हुआ। गलियों से गुजरने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक मौसम में ठंडक का असर बना रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली रही।
विज्ञापन


वहीं दोपहर बाद तेज धूप खिल उठी, जिससे पारा बढ़ने लगा और उमस भरी गर्मी का आभास होने लगा। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। लोगों ने एसी, कूलरों और पंखों का सहारा लेकर उमसभरी गर्मी से निजात पाई। जबकि शाम के समय फिर से आसमान में बादल छा गए और मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम में बदलाव रहने के आसार बने हुए है, जिससे कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छाने की संभावना बनी हुई है। तेज धूप खिलने से तापमान बढ़ने के आसार है, जिससे उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि 12 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहेंगे। धूप खिलने से तापमान बढ़ने की संभावना रहेगी, जिससे उमस भरी गर्मी का आभास होने के आसार रहेंगे। वहीं धान की फसल को ज्यादा पानी की जरूरत होती हैं। मंगलवार को सुबह हुई बारिश से धान की फसल को फायदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed