फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ishika of Haryana first in under 59 kg weight category

Kurukshetra News: अंडर 59 किलो भारवर्ग में हरियाणा की इशिका प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ishika of Haryana first in under 59 kg weight category
कराटे चैंपियन​शिप में प्रतिभा का प्रदर्शन करती ​खिलाड़ी।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित केएआई नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों से करीब ढाई हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसके तीसरे दिन आयोजन स्थल पर कराटे प्रेमियों और प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर दिखा।
विज्ञापन


चीफ टेक्निकल डायरेक्टर सुशील शर्मा ने बताया कि जूनियर गर्ल्स अंडर 59 किलो भारवर्ग मुकाबले में हरियाणा की इशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया और वेस्ट बंगाल की ज्योति दास दूसरे, चंडीगढ़ की मन्नत दीप कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर 47 किलो भारवर्ग मुकाबले में उत्तर प्रदेश की अंशिका कुमारी पहले और चंडीगढ़ की अन्नू कुमारी दूसरे स्थान पर रही। अंडर 52 किलो भारवर्ग में हरियाणा की अंजिका पहले और मध्य प्रदेश की सृष्टि भारद्वाज दूसरे स्थान पर रही जबकि पंजाब की प्रीति बंसल ने तीसरा और राजस्थान की खुशी जाखर ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर 45 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के कृष्ण कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया और अरुणाचल प्रदेश के संडे संगडू दूसरे स्थान और टाबा थोमस तीसरे स्थान पर रहे। वहीं हरियाणा के अटल ने चौथा स्थान पाया। महिला के अंडर 42 किलो भारवर्ग मुकाबले में उत्तर प्रदेश की सिया चौधरी ने पहला स्थान पाया और मध्य प्रदेश की अदिया तिवारी ने दूसरा, मिजोरम की आर लालरिनलू तीसरे स्थान पर रही इस मौके पर योगेश कारोड़ा, वैकुंठ सिंह, जयदेव शर्मा और अमित गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed