फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Isha Yoga Champion, first in three matches, Kurukshetra

ईशा योग चैंपियन, तीन मुकाबलों में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Isha Yoga Champion, first in three matches, Kurukshetra
द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में जिले भर से आए स्कूली बच्चों ने उत्साह के योगासनों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्कूल की छात्रा ईशा चैंपियन रही। उसने चार प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें से तीन में प्रथम रही तो एक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई। शुभारंभ कोच मनोज ने किया। प्रतियोगिता में 80 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कोच मनोज कुमार ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने पर निराश नहीं होना चाहिए। हार होने पर आगे लगन से तैयारी करनी चाहिए। ताकि वह जीत हासिल कर सके।
विज्ञापन

प्रतियोगिता आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों 9 से 14 , 14 से 18, 18 से 28 वर्ष ने भाग लिया विजेता खिलाड़ियों को इनाम से पुरस्कार किया गया। विजेता खिलाड़ियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को एक हजार, दूसरे स्थान पर 700, तीसरे पर 500 के इनाम से पुरस्कार दिए गए। इस दौरान स्कूल महाराणा प्रताप स्कूल, विज्डम स्कूल, डीएवी स्कूल सेक्टर-3 लोटस स्कूल लाडवा, गीता निकेतन, जीएमएस स्कूल, एनआईटी के विद्यार्थी और अध्यापक अमित, राजेश कुमार, हरप्रीत सिंह, राजेंद्र, गीता, दिनेश आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विद्यार्थी बने विजेता
9 से 14 वर्ष की लड़कियों में ईशा ने चार प्रतियोगिता में भाग लिया और तीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही और चौथी प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर यशिका शर्मा रही। दूसरा स्थान नवनीत कौर और तीसरा ईकम प्रीति ने पाया। 18 से 28 आयु वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, शोभा दूसरे व प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के नौ से 14 वर्ष आयु वर्ग में आदर्श राज प्रथम, आर्यन दूसरे व अभिषेक तीसरे स्थान पर रहा। 14 से 18 आयु वर्ग में ओमवीर आर्य पहले, प्रतीक दूसरे व अक्षत तीसरे स्थान पर रहा। 18 से 28 आयु वर्ग में प्रथम स्थान कैलाश ने, दूसरा राजीव ने तीसरा स्थान निकी राम ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed