फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Investigation into fake admissions in government schools begins, CBI seeks record of mid-day meal, scholarship and uniform allowance

Kurukshetra News: सरकारी स्कूलों में फर्जी दाखिलों की जांच शुरू, सीबीआई ने मांगा मिड-डे मील, छात्रवृत्ति और वर्दी भत्ते का रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Investigation into fake admissions in government schools begins, CBI seeks record of mid-day meal, scholarship and uniform allowance
कुरुक्षेत्र। जिले के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2014-15 और 2015-16 के दौरान हुए कथित फर्जी दाखिलों की जांच का जिम्मा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने संभाला है। इस मामले में सीबीआई ने शिक्षा निदेशालय से पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों से जुड़ी योजनाओं जैसे मिड-डे मील, छात्रवृत्ति और वर्दी भत्ता का विस्तृत रिकॉर्ड मांगा था, जिसे भेजने का समय 26 जून था। ऐसे में जिला मौलिक शिक्षा विभाग अभी तक पूरा डेटा नहीं जुटा सका।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय के सुपरिटेंडेंट रणबीर रोहिल्ला ने बताया कि पिहोवा, थानेसर और बाबैन ब्लॉक का रिकॉर्ड जुटा लिया गया है, जबकि शाहाबाद और लाडवा ब्लॉक का रिकॉर्ड अब तक नहीं पहुंचा है। विभाग ने सभी ब्लॉकों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द रिकॉर्ड एकत्र कर भेजें। विभाग की ओर 26 जून तक की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाने पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन



ये है पूरा मामला
वर्ष 2013-14 से पहले सरकारी स्कूलों में दाखिले ऑफलाइन होते थे, लेकिन इसके बाद एमआईएस पोर्टल लागू हुआ और आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया। आरोप है कि कई फर्जी नामों से दाखिले दिखाकर मिड-डे मील, छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं का लाभ उठाया गया। हालांकि निदेशालय ने स्पष्ट कर दिया था कि जिन स्कूलों से समय पर सूचना नहीं मिलेगी, उनके प्रधानाचार्य जांच के घेरे में आ सकते हैं। इस कारण गर्मियों की छुट्टियों के बावजूद स्कूल स्टाफ रिकॉर्ड तैयार करने में जुटा हुआ है। सीबीआई इस रिकॉर्ड के आधार पर यह जांच करेगी कि किन स्कूलों में फर्जी दाखिले दिखाकर सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed