फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International team visits Tigri Khalsa and Hariapur schools to assess arrangements

Kurukshetra News: व्यवस्था को परखने के लिए टिगरी खालसा व हरियापुर के स्कूलों में पहुंची अंतरराष्ट्रीय टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
International team visits Tigri Khalsa and Hariapur schools to assess arrangements
कुरुक्षेत्र। निपुण हरियाणा मिशन के तहत हरियापुर की पाठशाला का निरीक्षक करने पहुंची  टीम। संवाद
कुरुक्षेत्र। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत संचालित एफएलएन के माध्यम से मल्टीग्रेड टीचिंग के अनुभव को परखने के लिए एक निरीक्षण टीम गांव टिगरी खालसा व हरियापुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पहुंची। टीम में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय टीम से केन्या से आए शिक्षा विशेषज्ञ बेंजामिन पाइपर बीएमजी एफ के साथ राष्ट्रीय टीम से अनुष्तप नायक, तुषार पुंडीर, सुनील कुशवाहा, ऊषा सोलंकी, स्टेट टीम डॉ. प्रमोद कुमार स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर और जिला टीम के महावीर आत्रेय एफएलएन कॉर्डिनेटर व जयगोपाल एलएलएफ शामिल रहे।
विज्ञापन

हरियापुर में विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अध्यापक आनंद कुमार व अध्यापिका शशि बाला की ओर से टीम का स्वागत किया गया। इसके बाद टीम ने कक्षा कक्षों का अवलोकन किया और पढ़ाई के दौरान हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। कक्षा कक्ष में चल रही शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं की टीम ने सराहना की।
विज्ञापन


बाद में टीम ने अध्यापकों से विस्तार से बातचीत की और यह जाना कि वे किस प्रकार एक ही समय में दो से तीन कक्षाओं को व्यवस्थित ढंग से संचालित कर पाते हैं और बच्चों को प्रभावी ढंग से पढ़ा पाते हैं। इस अवसर पर एबीआरसी मोनिका शर्मा, अध्यापक वीरेंद्र सिंह, नरेश कुमार व तरसेम पाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों से भी टीम ने की चर्चा
टीम ने स्कूलों का निरीक्षण करने से पहले जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक व अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की। टीम ने यहां शिक्षा व्यवस्था के हालात जाने और भविष्य के लिए भी चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी ने टीम के समक्ष विस्तार से जानकारी रखी।

कुरुक्षेत्र। निपुण हरियाणा मिशन के तहत हरियापुर की पाठशाला का निरीक्षक करने पहुंची  टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। निपुण हरियाणा मिशन के तहत हरियापुर की पाठशाला का निरीक्षक करने पहुंची  टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed