फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International level infrastructure should be set up in Kurukshetra to attract tourists: Kataria

सैलानियों को आकर्षित करने के लिए कुरुक्षेत्र में खड़ा किया जाए अंतरराष्ट्रीय स्तर का ढांचा : कटारिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
International level infrastructure should be set up in Kurukshetra to attract tourists: Kataria
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आज गीता की जन्म स्थली कुरुक्षेत्र की पहचान विश्व स्तर पर है। विश्व भर के लोगों का गीता के प्रति रुझान हुआ है, लेकिन विश्व के सैलानियों को गीता स्थली कुरुक्षेत्र की ओर आकर्षित करने के लिए कुरुक्षेत्र व इसके 48 कोसी क्षेत्र में आवागमन का विश्व स्तरीय ढांचा खड़ा किया जाए, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व हवाई अड्डा शामिल है।
यह मांग अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने संसद में उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी गीता नगरी कुरुक्षेत्र को उन्नत करने के लिए हजारों करोड़ रुपये आने वाले समय में खर्च कर रही है। केंद्र सरकार ने भी इसके महत्व को समझते हुए कृष्णा सर्किट बनाया है। कुरुक्षेत्र गीता स्थली में विश्व के एक बहुत बड़े पर्यटन स्थल बनने की प्रबल संभावना है और विश्व के कोने कोने में गीता ज्ञान पहुंचाने का एक बेहतरीन अवसर है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सारा सदन मिलकर श्रीमद्भागवत गीता के संदेश को दुनिया के कोने कोने में फैलाने के लिए एकजुटता के साथ विचार करें।
विज्ञापन

कटारिया ने कहा कि गीता ज्ञान की भूमि कुरुक्षेत्र पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 19 नवंबर से छह दिसंबर तक मनाया गया। इस महोत्सव के शुभारंभ पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शिरकत की और इस महोत्सव के गौरव को बढ़ाया था। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने गीता ज्ञान स्थली ज्योतिसर गए और ज्योतिसर में ही भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप के स्थल को देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की संसद में भी स्थापित किया गीता को
सांसद कटारिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गीता पूजन और गीता यज्ञ में आहुति डालकर किया। राष्ट्रपति ने श्रीमदद्भागवत पर हुए एक सेमिनार में गीता के महत्व पर प्रकाश डाला और कर्म करने को ही मानव जीवन का सच्चा कर्तव्य बताया तथा भागवत गीता में लिखे गए श्लोकों की ओर विश्व के आकर्षित होने का भी जिक्र किया। सांसद ने कहा कि इससे पहले सितंबर में कनाडा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया और वहां की संसद में पवित्र ग्रंथ गीता रखी गई। इसी प्रकार इंग्लैंड में भी संसद में पवित्र ग्रंथ गीता को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed