फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Labor Day celebrated with great pomp in the district

Kurukshetra News: जिले में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
International Labor Day celebrated with great pomp in the district
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। शहर भर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर जिले भर में विभिन्न संगठनों की ओर से मजदूर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय दिवस को लेकर मुख्य कार्यक्रम सर्व कर्मचारी संघ की ओर से शहर के अर्जुन चौक पर किया गया, जिसमें मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि एक मई का दिन अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। एक मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में लाखों मजदूरों ने आठ घंटे काम की मांग को लेकर बड़ी रैली की थी। इस आंदोलन में मजदूर नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर के चार नेताओं को फांसी दी गई, जबकि कई अन्य मजदूरों को सजा दी गई थी। हालांकि इन सजाओं को बाद में गलत ठहराया गया। एक प्रकार से यह आंदोलन मजदूरों की बड़े पैमाने पर लामबंदी व मजदूरों के अधिकार हासिल करने की शुरुआत थी।
विज्ञापन


इसलिए हर साल मजदूरों के हकों की आवाज को उठाने और उन पर हो रहे शोषण के विरोध में मजदूर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें जिले भर के मजदूर हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर जितेंद्र बंसल, संदीप नरवाल, फकीर चंद, सुरेश गुड्डा, आनंद सिंह, सुरेंद्र यादव, चंद्र रेखा, सुदेश, मान सिंह, ईश्वर सिंह, बलदेव राज,रावल गुप्ता,बीटू रंगा, महेंद्र पाल, अशोक कुमार, सुभाष चंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed