फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita Mahotsav, Gita book fair and exhibition will be special in Kurukshetra

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: कुरुक्षेत्र में गीता पुस्तक मेला व प्रदर्शनी होगी खास, लगेंगे 600 से अधिक स्टॉल

Sat, 02 Dec 2023 08:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Dec 2023 08:51 AM IST
सार

पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आठ दिन के होंगे। 17 दिसंबर को गीता पूजन के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महोत्सव का आगाज करेंगे और विश्वविद्यालय में सेमिनार का भी उद्घाटन भी करेंगे।

विज्ञापन
International Gita Mahotsav, Gita book fair and exhibition will be special in Kurukshetra
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर अधिकारियों को बैठक लेते विधायक सुभाष सुधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन सात से 24 दिसंबर तक पवित्र ब्रह्मसरोवर पर किया जाएगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम पहली बार पांच दिन की जगह आठ दिन के होंगे। यह कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक चलेंगे। इस महोत्सव में हरियाणा पवेलियन, जनसंपर्क विभाग की हाईटेक प्रदर्शनी और गीता पुस्तक मेला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही सरस और क्राफ्ट मेले में 600 से ज्यादा स्टाॅल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भगवान श्रीकृष्ण का अभिनय करने वाले नितिश भारद्वाज होंगे शामिल
वहीं मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितिश भारद्वाज, फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री सहित कई जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें गीता जयंती महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मोहर लगाई गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक सुभाष सुधा ने की।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेत्री भाग्श्री सहित कई जानी-मानी हस्तियां महोत्सव को लगाएंगे चार चांद
उन्होंने कहा कि सभी मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरुषोत्तमपुरा बाग में होंगे। द्रौपदी कूप के समक्ष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से हरियाणा पवेलियन में वैदिक काल की संगीत यात्रा को दिखाने का प्रयास किया जाएगा। सूचना जनसंपर्क विभाग की तरफ से रथ के आस-पास के क्षेत्र में हाईटेक राज्यस्तरीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी और 17 दिसंबर को गीता पूजन के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महोत्सव का आगाज करेंगे और विश्वविद्यालय में सेमिनार का भी उद्घाटन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले सड़कों का पैच वर्क, रंग रोगन, शहर की सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था, ब्रह्मसरोवर के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रबंधों को समय रहते पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पहली बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आठ दिन के होंगे। इससे पहले सात दिसंबर से भजन संध्या और आरती आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं 23 दिसंबर को वैश्विक गीता पाठ, दीपोत्सव, तीर्थ सम्मेलन और नगर शोभा यात्रा का आयोजन होगा।

इस वर्ष गीता महोत्सव में असम स्टेट पार्टनर के रूप में शामिल होगा और इस राज्य की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज वाले मैदान में असम पवेलियन लगाया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं केडीबी के सीईओ अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने महोत्सव की तैयारियाें को लेकर जानकारी दी। बैठक में एसडीएम सुरेंद्र पाल, डीएसपी सुभाष चंद्र, केडीबी सदस्य एमके मोदगिल, अमरजीत सिंह, डॉ. ऋषिपाल मथाना, अशोक रोशा सहित अन्य मौजूद रहे।

तीर्थ सम्मेलन में पहुंचेंगे 164 तीर्थों से दो हजार प्रतिनिधि

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर 23 दिसंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीर्थ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 48 कोस के 164 तीर्थों से दो हजार प्रतिनिधि पहुंचेंगे और तीर्थों को लेकर मंथन होगा। इन तीर्थों से प्रतिनिधि मिट्टी और पानी भी साथ लेकर आएंगे।

वन-वे ट्रैफिक करने के दिए निर्देश

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी वन-वे ट्रैफिक की प्लानिंग तैयार करेंगे। इस प्लानिंग को गीता महोत्सव शुरू होने से पहले लागू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश पर शहर में प्रतिबंध लगाया जाएगा।

सुरक्षा की दृष्टि से महोत्सव को बांटा जाएगा चार सेक्टरों में

महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, महोत्सव को चार सेक्टरों में बांटा जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो एसपी, 12 डीएसपी, 27 इंस्पेक्टर, 326 एनजीओ सहित कुल 1628 अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटी लगाई जाएगी।

गीता रन का आयोजन तीन दिसंबर को

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता रन का आयोजन तीन दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग से किया जाएगा। इस गीता रन का पंजीकरण खेल विभाग की तरफ से किया जा रहा है और पुरुषों के लिए 10 किलोमीटर और महिलाओं के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन होगा। इस मैराथन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed