फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Geeta Mahotsav will be made grand and divine with the cooperation of organizations: Nayab Saini

संस्थाओं के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को बनाया जाएगा भव्य और दिव्य : नायब सैनी

Sat, 15 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 15 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
International Geeta Mahotsav will be made grand and divine with the cooperation of organizations: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में भाग लेते वि​भिन्न संस्थाओं के प्रतिनि​धि। संवाद
कुरुक्षेत्र। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। महोत्सव के हर लम्हे को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने में संस्थाओं का अहम योगदान रहेगा। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम और गीता महोत्सव में पहुंच रहे हैं और दोनों कार्यक्रमों की तैयारी तेजी से की जा रही है। महोत्सव के दौरान 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्योतिसर अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगे और उसी दिन से ही केंद्र को देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को यह चर्चा की। वे देर सायं हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में शहर की 50 से ज्यादा धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया और हर संस्था को अपना योगदान देकर महोत्सव को सफल बनाने के लिए कहा है। इस दौरान जाट महासभा, शिव शक्ति सेवा मंडल, गुरु रविदास सभा, जन चेतना मंच, ब्राह्मण सभा, पिछड़ा वर्ग, ब्रहम कुमार आश्रम, स्वर्ण चेतना, बर्फानी सेवा मंडल, महंत बंसीपुरी महाराज, महंत विजय दास, हरिओम दास परिवाजक, सैनी सभा, इस्कॉन, अग्रवाल वैश्य समाज, राजपूत सभा, रोड धर्मशाला, माधव सेवा समिति, मानवाधिकार विश्व संस्थान, अक्षरधाम, अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के सभी चौक महाभारत थीम पर विकसित करने के लिए योजना तैयार कर ली गई है और ये चौक भव्य और सुंदर दिखाई देंगे। श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी समागम ज्योतिसर में किया जा रहा है। इस शहीदी पर्व पर चार नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं। यह चारों नगर कीर्तन यात्राएं 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर एकत्रित होंगी और 25 नवंबर को महा समागम में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव को अपना उत्सव समझकर तैयारियां करें संस्थाएं : स्वामी ज्ञानानंद
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गीता महोत्सव 2025 के कार्यक्रम 50 से ज्यादा देशों में दिखाए जाएंगे और 20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि महोत्सव में पहुंचेंगे। इस महोत्सव को अपना उत्सव समझकर तैयारियां करनी है। यह महोत्सव कुरुक्षेत्र के गौरव का उत्सव है। इससे संस्थाओं का गौरव भी बढ़ेगा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सांसद नवीन जिंदल व महंत बंसीपुरी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, ओएसडी भारत भूषण भारती, विधायक जगमोहन आनंद, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, स्वामी सम्पूर्णानंद, श्री भद्रकाली शक्तिपीठ के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा, महंत महेशपुरी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा, गुरनाम सैनी सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में भाग लेते विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि। संवाद

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में भाग लेते विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed