फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Geeta Mahotsav begins with the inauguration of Saras and Crafts Mela amidst the sound of conch shells.

Kurukshetra News: शंखनाद की ध्वनि के बीच सरस और शिल्प मेले के उद्घाटन संग अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

Sun, 16 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 16 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
International Geeta Mahotsav begins with the inauguration of Saras and Crafts Mela amidst the sound of conch shells.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सरल मेले का रिबन की गांठ खोलकर उद्घाटन करते  राज्यप - फोटो : udhampur news
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर शनिवार को शंखनाद की ध्वनि के बीच राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सरस व शिल्प मेले का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हुआ। राज्यपाल का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। उन्होंने मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया। इस दौरान पहले ही दिन ब्रह्मसरोवर तटों पर शिल्पकारों और कलाकारों का अद्भुत संगम दिखाई दिया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने ब्रह्मसरोवर तट पर दीपशिखा प्रज्जवलित करके परंपरा अनुसार सरस और शिल्प मेले का शुभारंभ किया और श्रीमद्भगवद गीता की प्रति पर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात राज्यपाल ने ब्रह्मसरोवर के तट पर शिल्प और सरस मेले का अवलोकन किया। उन्होंने ढोल-नंगाड़ा पार्टी, करतब दिखा रहे कलाकार, नृत्य कर रहे कलाकार और बीन पार्टी से बात की। उन्होंने कहा कि शिल्प और सरस मेले की सुंदर और भव्य शुरुआत शिल्पकारों के लिए सार्थक होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम 24 से 1 दिसंबर तक चलेंगे। महोत्सव में संत सम्मेलन, दीपोत्सव, गीता सेमिनार, वैश्विक गीता पाठ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेंगी और प्राचीन संस्कृति से आत्मसात होने का अनोखा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता संदेश आज भी उतना ही उपयोगी

राज्यपाल ने कहा कि हजारों साल पहले इस धरा पर भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यह आज भी उतना ही उपयोगी है। यह संदेश युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। गीता महोत्सव न केवल कुरुक्षेत्र की भूमि पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा, केयूके के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, प्राधिकरण के सदस्य सौरव चौधरी उपस्थित थे।

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सरल मेले का रिबन की गांठ खोलकर उद्घाटन करते  राज्यप

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सरल मेले का रिबन की गांठ खोलकर उद्घाटन करते  राज्यप- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed