फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Film Festival celebrated, actors shared experiences of the film world

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की धूम, अभिनेताओं ने साझा किए फिल्मी जगत के अनुभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
International Film Festival celebrated, actors shared experiences of the film world
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सातवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके दूसरे दिन मुख्य अतिथि छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी रहे। ये महोत्सव युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट के सहयोग से आयाेजित किया गया, जिसमें फिल्मी जगत की मशहूर अभिनेत्री और धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का अभिनय करने वाली रूपा गांगुली और चंद्रकांता में क्रूर सिंह का अभिनय करने वाले अखिलेंद्र मिश्रा ने अपने अनुभवों को दर्शकों के साथ साझा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने कहा कि पर्दे पर जिन्हें हम देखते हैं आज उनके वास्तविक जीवन के बीच की दूरी को समझने का अवसर मिला है और हम बड़े सौभाग्यशाली है इतने नजदीक से उन्हें जानने का मौका मिला है। मशहूर अभिनेता ने अभिनय, अभिनेता और अध्यात्म पुस्तक पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अध्यात्म ही मूल है। अध्यात्म के बारे में विस्तार से उन्होंने बताते हुए कहा कि व्यक्ति की नाभि, छाती, कंठ, नाक व सिर यह पांच चीजें बोलती हैं। वर्तमान समय में युवा अपने उद्देश्य से भटक रहे हैं और परिवार टूट रहे हैं। यह पुस्तक युवाओं के मन में चल रहे द्वंद को भी खत्म करेगी। इसी के साथ छात्रों को ओउम के सही उच्चारण की विधि व सांस लेने की सही विधि के बारे में बताया।
विज्ञापन

अभिनेत्री रूपा गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के आरंभिक दौर में बड़ी कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी भी वे अपने कर्म के मार्ग से विमुख नहीं हुई। उन्होंने जीवन में जो सोचा उसे प्राप्त किया। यही कारण है कि किताबें खरीदने और फीस भरने तक के पैसे न होने के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम कर हमेशा मेरिट में स्थान पाया। प्रत्येक काम साधना के साथ होता है। हिंदी ठीक न होना और फिर महाभारत में अभिनय करना यह सब साधना के बल पर ही हुआ। इस मौके पर महोत्सव के निदेशक धर्मेंद्र डांगी, आयोजन सचिव विकास, उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, डॉ. ज्ञान चहल, डॉ. आबिद अली, डॉ. मधुदीप, सौरभ चौधरी, प्रो. शुचिस्मिता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में दर्शकों ने खूब मनोरंजन किया। थ्री इडियट फिल्म को लेकर युवाओं में पूरा उत्साह रहा तो वहीं विदेशी भाषाओं की फिल्मों में युवाओं का रुझान कम देखने को मिला। वीरवार को यूएसए देश की लघु अंग्रेजी फिल्म एंटर द रूम, भारतीय लघु हिंदी फिल्म द मर्चेंट ऑफ विनाशना, भारतीय लघु हिंदी फिल्म डियर फादर, भारतीय लघु अंग्रेजी फिल्म द रिलैप्स, भारतीय लघु मराठी फिल्म देशकारी, भारतीय लघु बंगाली फिल्म अर्काे, भारतीय लघु हिंदी फिल्म पेस्ट, ईरान देश की फारसी भाषा की शॉर्ट फिल्म आर यू वॉलीबाॅल सहित अन्य कई फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिसे देख दर्शक गदगद हो गए।



आज ये फिल्में होंगी प्रदर्शित
लोकसंपर्क विभाग के प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि नौ अगस्त को भारतीय शाॅर्ट हिंदी फिल्म कान्हां जी, मोरक्को देश की फ्रैंच व अरेबिक भाषा की फीचर फिल्म द डायवोर्सिज ऑफ कैसाब्लांका, जर्मनी देश की जर्मन भाषा की शाॅर्ट फिल्म द पोटरेट, भारत देश की हरियाणवी फीचर फिल्म दूज्वर, स्पेन देश की स्पेनिश भाषा की शार्ट फिल्म अंडर द साइप्रस शैडो, भारतीय फीचर फिल्म लापता लेडीज, ईरान देश की पर्सियन भाषा की शार्ट फिल्म नाजी, भारतीय एनिमेशन फिल्म होल्ड मॉय हैंड विद अमीश, भारतीय हरियाणवी म्यूजिक वीडियो अक्स ते उसकी, ईरान देश की पर्सियन भाषा में एनिमेशन फिल्म बैलेंस, ईरान देश की पर्सियन भाषा में शार्ट फिल्म क्रैडल, भारतीय हरियाणवी शाॅर्ट फिल्म दिशा तथा भारतीय अंग्रेजी भाषा की शाॅर्ट फिल्म मालती को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed