फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inter College Weightlifting Championship: Dhruv, Kamal and Vinesh ranked first, Kurukshetra

इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप ः ध्रुव, कमल और विनीश का पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Inter College Weightlifting Championship: Dhruv, Kamal and Vinesh ranked first, Kurukshetra
भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस में दो दिवसीय इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का सोमवार से आगाज हो गया है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 15 महाविद्यालय के 150 से अधिक खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। पहले दिन तीन श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा कराई गई। अपनी-अपनी श्रेणियोें में सबसे अधिक वजन उठाकर ध्रुव, कमल और विनीश ने पहला स्थान हासिल किया।
आईआईएचएस के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने सोमवार सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 55 किलोग्राम में एमएलएन कॉलेज यमुनानगर के ध्रुव ने कुल 173 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया है। राजकीय महाविद्यालय घरौंडा के विशाल ने कुल 140 किलोग्राम भार उठाकर दूसरे और गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के राहुल 127 किलोग्राम भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहा। 61 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय महाविद्यालय इंद्री के कमल ने 165 किलोग्राम में पहला, राजकीय महाविद्यालय अंबाला के अभय प्रकाश ने 145 किलोग्राम भार में दूसरा तथा आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के नितिन ने 144 किलोग्राम के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इतना ही नहीं, 67 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी के विनीश ने कुल 243 किलोग्राम में पहला, डीएवी अंबाला सिटी के प्रिंस ने कुल 216 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा तथा राजकीय महाविद्यालय इंद्री के मोनू ने कुल 215 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग के सीनियर कोच हंस राज सिंह, सुभाष सुखचैन सिंह, जंगीराम, डॉ. नरेश, प्रवीण, नीरज, सुभाष, सुशील, मीनाक्षी शर्मा और राजविंदर कौर विशेष रूप से जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कॉलेज ले रहे हैं हिस्सा
इस प्रतियोगिता में गुरुनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर, एमएलएन कॉलेज यमुनानगर, राजकीय महाविद्यालय छछरौली, भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र, यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट कुरुक्षेत्र, गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल, राजकीय महाविद्यालय करनाल, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, एसडी कॉलेज पानीपत, राजकीय महाविद्यालय घरौंडा, राजकीय महाविद्यालय संभालखा, बाबा फतेह सिंह महाविद्यालय असंध, एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी, डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी और शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय इंद्री हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed