फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Insurance company to pay full price of stolen tractor

Kurukshetra News: बीमा कंपनी दे चोरी ट्रैक्टर की पूरी कीमत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Insurance company to pay full price of stolen tractor
पानीपत। ट्रैक्टर चोरी के बाद बीमा कंपनी द्वारा क्लेम देने में देरी करने पर आयोग ने सख्त नाराजगी जाहिर की। आयोग ने कहा किसान के ट्रैक्टर की दूसरी चाबी पेश नहीं होने पर क्लेम का दावा खारिज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

किसान का ट्रैक्टर चोरी हुआ है और इसकी प्राथमिकी भी दर्ज भी हुई। बीमा कंपनी को ट्रैक्टर की कीमत 4.75 लाख रुपये का भुगतान छह प्रतिशत ब्याज के साथ करना होगा। बापौली गांव के मोहन रावल ने जिला उपभोक्ता आयोग में याचिका दाखिल की थी। उनका कहना था कि उन्होंने एक ट्रैक्टर खरीदा था। आईएफएफसीओ-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी से ट्रैक्टर का बीमा कराया था। उस समय ट्रैक्टर की कीमत 4.75 लाख रुपये आंकी गई थी। 14 जुलाई 2023 ट्रैक्टर चोरी हो गया। जिसकी प्राथमिकी बापौली थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ट्रैक्टर को बरामद नहीं कर पाई और अनट्रेस की रिपोर्ट लगा दी। किसान ने ट्रैक्टर के बीमे की धनराशि के लिए कंपनी में आवेदन कर दावा प्रस्तुत किया। कंपनी ने 16 सितंबर 2024 को कंपनी ने 4,25,125 रुपये का दावा नॉन-स्टैंडर्ड आधार पर स्वीकृत करने का पत्र जारी किया। लेकिन, बार-बार दस्तावेज की मांग करती रही और भुगतान नहीं किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed