फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Instructions for planting Amla and Guava in government schools

Kurukshetra News: सरकारी स्कूल में आंवला और अमरूद के लगाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions for planting Amla and Guava in government schools
कुरुक्षेत्र। अ​धिककारियों की बैठक लेती उपायुक्त नेहा सिंह। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। बच्चों में विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए हर सरकारी स्कूल में आंवला और अमरूद के पेड़ लगाने के लिए काम करना होगा। इस योजना से बच्चों में प्राकृतिक तरीके से विटामिन सी की कमी को पूरा किया जाएगा। जब विटामिन सी की कमी पूरी होगी तो बच्चों में खून की कमी भी अपने आप दूर हो जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सरकारी व निजी स्कूलों के प्रबंधकों, विद्यार्थियों के साथ-साथ आम नागरिकों को खून की कमी को पूरा करने के प्रति जागरूक करना होगा ताकि कुरुक्षेत्र में कोई भी व्यक्ति एनीमिया से ग्रस्त न हो सके।
विज्ञापन


उपायुक्त नेहा सिंह ने ये निर्देश दिए। वे मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की एनीमिया मुक्त भारत के तहत जिला समन्वय कमेटी व टीकाकरण के लिए जिला टास्क फोर्स कमेटी की अलग-अलग बैठकों को संबोधित कर रही थी, इससे पहले उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले की एनीमिया रिपोर्ट और टीकाकरण के लक्ष्य के लिए फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनीमिया और टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को धरातल पर रहकर ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निर्वहन करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे जिले में सरकारी और निजी स्कूलों की एक रिपोर्ट तैयार की जाए, जहां-जहां आंवला और अमरूद के पौधे लगाने की जगह है। इस रिपोर्ट के आधार पर आने वाले कुछ दिनों में मिशन मोड के तहत स्कूलों में आंवला और अमरूद के पौधे लगाएं जांएगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जहां पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा, वहीं बच्चों में खून की कमी को दूर करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार खुराक भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डाॅ. रमेश सभ्रवाल, डिप्टी सीएमओ डाॅ. मनीषा सिंह, डिप्टी सीएमओ अनुपमा सैनी, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी बलजीत कौर, डीडीपीओ विकास कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, डिप्टी डीईओ इंदू शर्मा,डा. प्रदीप कुमार, डाॅ. अंजलि वैद्य, डाॅ. सुरेश सहोता सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed