फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   INLD leader Gaganjot accused of trying to kill the sister-in-law of a rival BJP leader

इनेलो नेता गगनजोत पर रंजिशन भाजपा नेता की भाभी को जान से मारने की कोशिश का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
INLD leader Gaganjot accused of trying to kill the sister-in-law of a rival BJP leader
पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के बेटे व इनेलो नेता गगनजोत संधू को रंजिशन एक महिला को जान से मारने का प्रयास के मामले में नामजद किया गया है। यह घटना 17 नवंबर की बताई जा रही है। आरोप है कि घटना के एक दिन पहले भी गगनजोत ने महिला के देवर भाजपा जिला संयोजक तरणदीप वड़ैच को जान से मारने की नीयत से उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था और फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में महिला के ससुर अवतार सिंह वासी गुमथला गढू ने कहा कि 16 नवंबर को उसने आरोपी गगनजोत के खिलाफ उसके बेटे के साथ मारपीट, जान से मारने की कोशिश करने व हवाई फायरिंग करने की शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपी सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी रंजिश के चलते अगले दिन आरोपी गगनजोत ने साथियों के साथ मिलकर घात लगाकर सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसकी पुत्रवधू स्वर्णजीत कौर पर इनोवा कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसका बेटा तरणदीप खेतों की ओर से भागकर आया तो आरोपी ने उस पर राइफल से फायर कर दिया। उसने बिजली के खंभे के पीछे छुपकर जान बचाई। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गये। शिकायत पर पुलिस ने गगनजोत व यादविंद्र के खिलाफ 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed