फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Initiation of politics from husband, became chairperson of NAP for three consecutive times

पति से मिली राजनीति की दीक्षा, लगातार तीन बार बनीं नप की चेयरपर्सन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Initiation of politics from husband, became chairperson of NAP for three consecutive times
Initiation of politics from husband, became chairperson of NAP for three consecutive times - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। महिलाओं के लिए राजनीति नहीं है और न ही उनके लिए राजनीति का सफर आसान होता है। राजनीति में आने से पहले मेरा ऐसा मानना था, मगर राजनीति में आने के बाद मेरा ये भ्रम टूट गया। राजनीति में भी महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। महिला दिवस पर विशेष बातचीत करते हुए नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन एवं विधायक सुभाष सुधा की पत्नी उमा सुधा ने बताया कि राजनीति में उनका आना महज एक इत्तेफाक था, क्योंकि उनकी पृष्ठभूमि का राजनीति से कोई संबंध नहीं था, लेकिन सुधा परिवार से नाता जुड़ने के बाद वे राजनीति में आ गईं। राजनीति की दीक्षा शिक्षा उनको अपने पति सुुुुभाष सुधा से मिली।
विज्ञापन

इस दीक्षा के बाद उन्होंने पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा और लोगों ने उनको विजय हासिल कराई। इसके बाद उनका राजनीति का सफर शुरू हो गया फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे लगातार 2006 से 2021 तक तीन बार नप की चेयरपर्सन रहीं। बताया कि इस सफर में उनके पति सुभाष सुधा ने पूरा साथ दिया। अक्सर कहा जाता है कि हर कामयाब पुरुष के पीछे किसी महिला का हाथ होता है, मगर वह पहली औरत है, जिसकी कामयाबी के पीछे उनके पति का हाथ है।
विज्ञापन

पहले चुनाव में लगा था डर
उमा सुधा ने बताया कि अपने पार्षद के पहले चुनाव में उनको काफी डर लगा रहा था, मगर कदम-कदम पर उनके पति ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। इस चुनाव को जीतने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। उसके बाद वे पहली बार वर्ष 2006 में नगर परिषद की चेयरपर्सन बनीं। उसके बाद उनको अपने काम का अनुभव हो गया और वह महिलाओं के लिए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी फड़ी लगाने वाली महिलाओं के साथ बिताएंगी दिन
उमा सुधा ने बताया कि पिछले साल महिला दिवस पर उन्होंने अनपढ़ महिला सफाई कर्मचारियों को पढ़ाने का संकल्प किया था। इस कड़ी में उन्होंने कई महिलाओं को पढ़ाया। इस बार उन्होंने ठाना है कि वे रेहड़ी फड़ी लगाने वाली महिलाओं की सहायता करेंगी। उन महिलाओं को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी। उसके बाद उनको उन योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed