{"_id":"69b1c79eeff032d697032edd","slug":"information-related-to-census-work-given-to-district-officials-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-151404-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिला अधिकारियों को दी जनगणना कार्य से संबंधित जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिला अधिकारियों को दी जनगणना कार्य से संबंधित जानकारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल मोड में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से नए लघु सचिवालय में जिला अधिकारियों व कर्मचारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है।
इसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण और संसाधनों का उचित वितरण सुनिश्चित किया जाता है। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी, इसलिए सभी अधिकारियों को तकनीकी पहलुओं की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों को समय रहते प्रशिक्षित करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी डिजिटल एप्लिकेशन और निर्धारित प्रक्रिया से भली-भांति परिचित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं, ताकि आगामी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सके।
नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि जनगणना कार्य में सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत जरूरी है। इसके लिए अधिकारियों को क्षेत्र स्तर पर निरंतर निगरानी रखनी होगी।