Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information on e-waste management was given to the girl students.

Kurukshetra News: छात्राओं को दी ई-वेस्ट प्रबंधन की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Information on e-waste management was given to the girl students.
शाहाबाद। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञप्ति
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में ई-वेस्ट प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन कंप्यूटर विज्ञान विभाग की संयोजिका ऋचा मित्तल, सह-संयोजिका डॉ. स्वाती अत्री और विभाग के स्टाफ के निर्देशन में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. आरती त्रेहन ने मुख्य संसाधन व्यक्ति डॉ. मधू गोयल को पौधा भेंट कर किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए ई-वेस्ट के खतरों और उसके सुरक्षित निपटान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

डॉ. मधू गोयल ने कहा कि पुराने मोबाइल, कंप्यूटर, बैटरियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कहीं भी फेंकने के बजाय रिसाइक्लिंग केंद्र तक पहुंचाना चाहिए। ई-वेस्ट से बहुमूल्य धातुएं भी प्राप्त की जा सकती हैं, इसलिए यह न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि संसाधन बचाने का भी उपाय है। कार्यशाला के अंतर्गत तीन प्रमुख गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें पोस्टर निर्माण, केस स्टडी प्रस्तुति और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल रही। पोस्टर निर्माण में छात्राओं ने ई-वेस्ट प्रबंधन से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। केस स्टडी में प्रतिभागियों ने वास्तविक समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं के ज्ञान की परीक्षा ली गई। प्रतियोगिता में सिमरनजीत कौर, खुशी अरोड़ा, निशिता, पलकप्रीत कौर, चंचल और यशिका ने बाजी मारी।

शाहाबाद। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञप्ति

शाहाबाद। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed