{"_id":"674e1d739addd4c4a00d3b68","slug":"information-given-in-aids-awareness-program-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-127764-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एड्स जागरूकता कार्यक्रम में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एड्स जागरूकता कार्यक्रम में दी जानकारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड-रिबन क्लब व रेडक्राॅस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को एचआईवी एड्स के बारे में सही जानकारी प्रदान करना और उन्हें संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में छात्राओं को एड्स पर आधारित एक संक्षिप्त एवं प्रभावशाली फिल्म दिखाई गई। इस फिल्म में एचआईवी वायरस के संक्रमण के तरीके, इसके लक्षण और रोकथाम के उपायों को विस्तार से समझाया गया। फिल्म के माध्यम से छात्राओं को एड्स की गंभीरता और इसके व्यक्तिगत और सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्या डाॅ. उर्मिला पंघाल ने छात्राओं को इस वर्ष की थीम अधिकार का मार्ग अपनाएं : मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यह थीम हमें बताती है कि हर एचआईवी से पीड़ित इंसान का अधिकार है कि उसे सही ट्रीटमेंट, केयर, सर्विस और बचाव का तरीका मिले।