{"_id":"68b0bb76789f67c4580a5452","slug":"information-given-by-pls-sem-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-141204-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पीएलएस-एसईएम की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पीएलएस-एसईएम की दी जानकारी
Fri, 29 Aug 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
पीएलएस-एसईएम अत्याधुनिक सांख्यिकी तकनीक : डॉ. संदीप सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। वाणिज्य विभाग की ओर से पार्शियल लेस्ट स्क्वायर स्ट्रक्चरल इक्वेशन मॉडलिंग (पीएलएस-एसईएम) पर दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जो अनुसंधान और डेटा विश्लेषण में उपयोग की जाने वाली एक अत्याधुनिक सांख्यिकी तकनीक है।
पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट डॉ. संदीप सिंह ने सांख्यिकी, अनुसंधान मूल बातें और पीएलएस-एसईएम के अनुप्रयोग पर व्यापक सत्र दिए। उन्होंने बताया कि पीएलएस-एसईएम एक शक्तिशाली विश्लेषणात्मक उपकरण है जिसका उपयोग जटिल सैद्धांतिक मॉडलों का परीक्षण करने के लिए किया जाता है। खासकर उन मामलों में जहां डेटा सीमित या गैर-सामान्य रूप से वितरित होते हैं।
विभाग के अध्यक्ष प्रो. महाबीर नरवाल ने डॉ. सिंह के पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वर्कशॉप की सफलता विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान, नवाचार को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।