फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information given about Mera Bill-Mera Adhikar App

Kurukshetra News: मेरा बिल-मेरा अधिकार एप के बारे में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Information given about Mera Bill-Mera Adhikar App
शाहाबाद। जिला कराधान अधिकारी जसबीर सिंह जाखड़ ने नई अनाज मंडी में अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान धनपत राय अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आढ़तियों की बैठक ली। सेल टैक्स इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के साथ आढ़तियों के बीच उपस्थित हुए जिला कराधान अधिकारी जसबीर सिंह जाखड़ ने आढ़तियों को जीएसटी भरने बारे जागरूक किया। टैक्स भरने को लेकर व्यापक चर्चा करते हुए जसवीर सिंह जाखड़ ने कहा कि कभी भी, कहीं भी, कुछ भी खरीदें, खरीद का पक्का बिल अवश्य लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जन-जन को जीएसटी. भरने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मेरा बिल-मेरा अधिकार एप लॉन्च की गई है। जिसके अंतर्गत कोई भी वस्तु खरीदने में उसके पक्के बिल को उस एप पर अपलोड कर दिया जाए तो उपभोक्ता सरकार द्वारा चलाई गई लक्की ड्रा स्कीम में आ जाता है। लक्की ड्रा स्कीम में टैक्स भरने वाले ग्राहकों को सरकार द्वारा बड़े-बड़े इनाम दिए जा रहे हैं। जिसमें 1 करोड़ रुपए के 2 तिमाही बंपर इनाम एवं 10 लाख रुपए के 10 मासिक इनाम के साथ-साथ 10 हजार रुपए के 800 मासिक इनाम देने की घोषणा सरकार द्वारा की गई है। जिला कराधान अधिकारी ने कहा कि अनाज मंडी में आढ़ती स्वयं भी खरीदारी में जीएसटी के साथ पक्का बिल लेने की आदत डालें तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह हांडा, त्रिलोक चंद सिंगला, नंद बतरा, यशपाल सिंगला, संजीव सिंगला, नराता राम, रामकरण, पवन कुमार गोल्डी, गुरचरण, शिवकुमार एवं संजय गर्ग आदि आढ़ती उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed