{"_id":"68c87325bced8ed59b08b86a","slug":"information-about-dual-degree-program-given-to-regular-students-kurukshetra-news-c-18-1-knl1040-739675-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नियमित छात्रों को दी गई ड्यूल डिग्री प्रोग्राम की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नियमित छात्रों को दी गई ड्यूल डिग्री प्रोग्राम की जानकारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की ओर से फैकल्टी लाॅन्ज में काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विवि के नियमित छात्रों को दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की ओर से प्रदान किए जा रहे ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि विभाग में पढ़ रहा कोई भी नियमित छात्र दूरस्थ शिक्षा एवं ऑनलाइन केंद्र में दाखिला ले सकता है। एक नियमित डिग्री के साथ दूसरी डिग्री दूरस्थ माध्यम की ओर से प्राप्त कर सकता है। डॉ. कुशविंद्र कौर ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा की ओर से छात्र ऑनलाइन और ओडीएल की ओर से दो तरीकों से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
यूजीसी दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो के अनुसार छात्र एक नियमित डिग्री के साथ-साथ दूरस्थ शिक्षा से भी उसी सत्र में दूसरी डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से एक ही सत्र में दो डिग्री भी प्राप्त कर सकते हैं। तकनीकी सहायक राजीव चौहान ने बताया कि आइयूएमएस पोर्टल पर कोई भी छात्र अपने मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर से किसी भी स्थान से आसानी से दाखिला ले सकता है। संवाद