फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information about different types of firecrackers was given in the science lecture.

Kurukshetra News: विज्ञान व्याख्यान में पटाखों के विभिन्न प्रकारों की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Information about different types of firecrackers was given in the science lecture.
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में पटाखों का रसायन विज्ञान विषय पर कार्यक्रम में सजीव
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में पटाखों का रसायन विज्ञान विषय पर एक जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संगीता सैनी रहीं। उन्होंने विज्ञान व्याख्यान में बच्चों को पटाखों के विभिन्न प्रकारों और उनमें प्रयुक्त रासायनिक यौगिकों और धातुओं की जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि जब ये यौगिक प्रज्वलित किए जाते हैं, तो उनकी रासायनिक अभिक्रियाओं से रंगीन प्रकाश, तेज ध्वनि और विस्फोट जैसी प्रतिक्रियाएं उत्पन्न होती हैं।
विज्ञापन

डॉ. संगीता सैनी ने बताया कि आजकल लोगों को ज्यादा से ज्यादा ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इनके जलने से सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी विषैली गैसें और अपूर्ण रूप से जले हुए सूक्ष्म कण बहुत कम मात्रा में निकलते हैं। इससे वायु प्रदूषण में कमी आती है और वायु गुणवत्ता सूचकांक भी संतुलित बना रहता है। ग्रीन पटाखे पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित हैं और सभी वर्गों के लोगों में श्वसन संबंधी रोगों का खतरा भी घटता है।

कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में पटाखों का रसायन विज्ञान विषय पर कार्यक्रम में सजीव

कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में पटाखों का रसायन विज्ञान विषय पर कार्यक्रम में सजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed