फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information about attractive and influential personality given to the youth

Kurukshetra News: युवाओं को दी आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Information about attractive and influential personality given to the youth
कुरुक्षेत्र। नेहरु युवा केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक व विद्यार्थी। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से युवा नेतृत्व और सामुदायिक विकास प्रशिक्षण के अंतिम दिन के पहले सत्र की शुरुआत डॉ. शालिनी शर्मा ने की। उन्होंने संचार कौशल के विषय पर युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व का स्वामी होकर सहज ही दूसरों के सामने स्वयं को दूसरों से बेहतर प्रस्तुत कर सकते हैं। शानदार संभाषण कला और दूसरों को प्रभावित करने वाले व्यक्तित्व से प्रभावशाली ढंग से अपनी बात दूसरे के समक्ष रखकर जीवन में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन

कहा कि वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का है। नौकरियों के लिए साक्षात्कार में भी अच्छे वक्ता और आकर्षक व्यक्तित्व का होना, ये ऐसे गुण है, जिनसे आप सफल हो सकते हैं। संचार कौशल लोगों को आपसी भाईचारा व एकता की ओर प्रेरित करते हुए समस्याओं के समाधान व निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है। उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संचार और प्रस्तुति कौशल के बारे में जागरूकता लाने पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में साइबर क्राइम इंचार्ज उमेंद्र भारद्वाज ने कहा कि तकनीक के इस दौर में ऑनलाइन ठगी व अन्य अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। उन्होंने ऑनलाइन एप्लीकेशन का प्रयोग करते हुए अपनी निजी जानकारियों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने साइबर दोस्त, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की जानकारी मुहैया कराई। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी मिशा, सुपरवाइजर कांता देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed