{"_id":"688e87b5eeab84179b0eb0f7","slug":"inform-the-students-about-the-college-activities-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-139861-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विद्यार्थियों को बताईं महाविद्यालय की गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विद्यार्थियों को बताईं महाविद्यालय की गतिविधियां
Sun, 03 Aug 2025 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 03 Aug 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में स्नातक प्रथम वर्ष में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि चम्मू कलां गांव में राजकीय महाविद्यालय खोलना शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है और यह विद्यार्थियों की शैक्षिक समस्याओं को दूर करते हुए उनके लिए काफी लाभप्रद रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन के सर्वागींण विकास का सर्वोत्तम साधन है।
उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को पूर्ण आश्वासन दिया कि वह शैक्षिक परंपराओं को कायम रखते हुए विद्यार्थियों को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने की हर संभव कोशिश करेंगी। संयोजिका डॉ. किरण गर्ग ने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ अन्य सहायक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया।
विभिन्न सहायक प्राध्यापकों में प्रो. कुलदीप कुमार, प्रो. अनिल, प्रो. रजत, प्रो. रवि कुमार, प्रो. महक सिंगला, कुमारी ममतेश, प्रो. ललिता ने विद्यार्थियों को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, अध्ययन सामग्री, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों तथा महिला प्रकोष्ठ, परीक्षा प्रणाली एवं छात्रवृत्ति की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रदान की। बीए प्रथम सेमेस्टर की अवनीत कौर को सत्र 2024-25 के विश्वविद्यालय परीक्षा में कॉलेज में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद