Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Indira Gandhi National College athletes win four medals in Taekwondo

Kurukshetra News: ताइक्वांडो में इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi National College athletes win four medals in Taekwondo
लाडवा। विजेता खिलाड़ियों के साथ कॉलेज प्रबंधक। कॉलेज - फोटो : Archive
लाडवा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 17 नवंबर को आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो (पुरुष) प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते। प्रतियोगिता में कॉलेज के पांच खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लिया, जिनमें से चार ने पदक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष के जतिन पॉल बरान ने 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीता, वहीं वंश बरगट ने 68 किलोग्राम, जयकरण सुल्तानपुर ने 54 किलोग्राम और मयंक लाडवा ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। इसके साथ ही जतिन पॉल का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ताइक्वांडो प्रशिक्षण टीम में चयन हुआ है। प्रशिक्षण के बाद अंतिम चयन होने पर वह उत्तर भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. डॉ. कुशल पाल और प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग ने खिलाड़ियों व उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

लाडवा। विजेता खिलाड़ियों के साथ कॉलेज प्रबंधक। कॉलेज

लाडवा। विजेता खिलाड़ियों के साथ कॉलेज प्रबंधक। कॉलेज- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed