फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Indian Yoga Institute organised an obesity prevention camp at Jyoti Nagar Bada Park.

Kurukshetra News: भारतीय योग संस्थान ने ज्योति नगर बड़ा पार्क में लगाया मोटापा रोग निवारण शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Indian Yoga Institute organised an obesity prevention camp at Jyoti Nagar Bada Park.
कुरुक्षेत्र। मोटापा रोग निवारण शिविर में योगाभ्यास करते भारतीय योग संस्थान के सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। मोटापा रोग भारतवर्ष ही नहीं पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रहा है। यह रोग पूरे विश्व के लिए एक अभिशाप बन रहा है । समाज व राष्ट्र को मोटापे के इस अभिशाप से बचाने के उद्देश्य से भारतीय योग संस्थान की ओर से कृष्ण योग जिला के कुटिया जोन द्वारा बड़ा पार्क, ज्योति नगर में सेठ टेकचंद स्कूल के पास एक निशुल्क पांच दिवसीय योग द्वारा मोटापा एवं घुटना रोग निवारण शिविर लगाया गया है, जिसका लाभ 50 से अधिक साधक- साधिकाओं द्वारा उठाया जा रहा है । शिविर में कुछ बच्चे भी भाग ले रहे हैं ।
विज्ञापन

प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अरोड़ा, कृष्ण जिला प्रधान देवी दयाल सैनी, केंद्र प्रमुख रुक्मण ने शिविर का शुभारंभ किया । शारदा, ज्योति व कमलेश ने मां शारदा की वंदना गाई । रुक्मण ने ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र उच्चारण करवाया। जोन प्रधान जितेंद्र तलवार ने मोटापा रोगियों के लिए उपयोगी विशेष प्रकार की सूक्ष्म क्रियाएं करवाई । संस्थान के प्रांतीय संगठन मंत्री एवं प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर तथा कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अरोड़ा ने उपस्थित साधक- साधिकाओं को मोटापा घटाने वाले विशेष योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास करवाने के साथ-साथ मोटापा रोग के दुष्परिणामों के बारे में बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed