{"_id":"6521bebac6a9b9b706025562","slug":"indian-navy-chief-admiral-r-hari-kumar-worshiped-mother-bhadrakali-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-6478-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने की मां भद्रकाली की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने की मां भद्रकाली की पूजा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली शक्तिपीठ में पूजा अर्चना करते भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली शक्तिपीठ में भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने मां भद्रकाली जी का विधिवत षोडशोपचार व पञ्चामृत पूजन किया। उन्होंने मां को दो घोड़े प्रतीकात्मक रूप में अर्पित किए। उनके यहां आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा व भाव-भक्तिपूर्ण मां के पावन श्री देवकूप पर पूजन किया।
श्री देवीकूप की परिक्रमा के पश्चात पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने उन्हें मां की लाल चुनरी व पुष्प माला से आशीर्वाद प्रदान किया। मां भद्रकाली जी का पूजन व आरती कर उन्होंने मां की परिक्रमा की। श्रद्धा से नारियल, लाल वस्त्र व चुनरी चढ़ाकर उन्होंने अपनी व अपने देश के लोगों के लिए सुखी जीवन की मंगल कामना की और मां से शक्तिशाली होने की प्रार्थना की। उनके साथ आए सभी नौ सेना ऑफिसर्स का भी मां के दरबार में भव्य स्वागत किया गया।
मंदिर प्रबंधन को सराहा
नौसेना प्रमुख ने मंदिर प्रबंधन की जमकर सराहना की और कहा कि वे पहली बार यहां पहुंचे थे। उन्हें यहां पूजा-अर्चना कर सुकून मिला है। उन्होंने मां से देश में अमन शांति व प्रगति की कामना की है। मां भद्रकाली की हर किसी के मन में विशेष श्रद्धा है।