फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Indian knowledge system is an intellectual and practical tradition of thousands of years: Dr. Alok Kumar

भारतीय ज्ञान प्रणाली हजारों वर्षों की बौद्धिक और व्यावहारिक परंपरा : डॉ. आलोक कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Indian knowledge system is an intellectual and practical tradition of thousands of years: Dr. Alok Kumar
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंडित मदन मोहन मालवीय अध्यापक प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में आयोजित 30वें ऑनलाइन राष्ट्रीय शिक्षा नीति संवेदीकरण व अभीमुखता कार्यक्रम के पहले दिन भारतीय ज्ञान प्रणाली पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


पहले दिन के पहले सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. आलोक कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय, रांची ने प्रतिभागियों को बताया कि भारतीय ज्ञान प्रणाली हजारों वर्षों की बौद्धिक, दार्शनिक और व्यावहारिक परंपरा है। इसमें वेद, उपनिषद, पुराण, आयुर्वेद, स्थापत्य, कला और न्यायशास्त्र जैसी विधाएं शामिल हैं। इसका उद्देश्य केवल भौतिक उन्नति नहीं बल्कि मोक्ष, नैतिक जीवन और सामाजिक सामंजस्य है। डॉ. कुमार ने पश्चिमी और भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय दृष्टिकोण अनुभव और आत्मानुभूति पर आधारित है। उन्होंने कौटिल्य के अर्थशास्त्र, धर्मशास्त्रों और न्याय सिद्धांतों की आज के शासन और कानूनी शिक्षा में प्रासंगिकता पर बल दिया। अंत में उन्होंने शिक्षा को औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त कर भारतीय परंपरा के मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

पहले दिन के दूसरे सत्र में प्रो. राजीव कुमार झा, अध्यक्ष, हिंदी विभाग, लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर ने प्रतिभागियों को बताया कि भारतीय विधि परंपरा का उद्देश्य केवल दंड नहीं बल्कि धर्म, न्याय और सामाजिक सामंजस्य की स्थापना था। उन्होंने वर्तमान विधि शिक्षा को औपनिवेशिक दृष्टिकोण से मुक्त कर भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में, कोर्स समन्वयक डॉ. प्रियंका चौधरी ने दोनों वक्ताओं का उनके प्रेरणादायक व्याख्यानों के लिए आभार व्यक्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed