{"_id":"65021eeb9fdf6c3054002877","slug":"increasing-cases-of-dengue-and-carelessness-of-people-are-becoming-a-headache-for-the-department-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-4883-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डेंगू के बढ़ते केस और लोगों की लापरवाही बन रही विभाग के लिए सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डेंगू के बढ़ते केस और लोगों की लापरवाही बन रही विभाग के लिए सिरदर्द
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोगों को जागरूक करतीं जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. बिंदू राय।
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू के बढ़ते केस और घरों से मिल रहे लारवा के साथ लोगों की लापरवाही स्वास्थ्य विभाग के लिए सिर दर्द बन चुकी है। ग्रामीण इलाके के मुकाबले न सिर्फ डेंगू के मरीज बल्कि लारवा भी शहरी क्षेत्र में ज्यादा मिल रहा है। जिले में डेंगू के अब तक 82 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 70 फीसदी केस शहर के शामिल हैं। कई जगह पर दो बार डेंगू का लारवा मिल चुका है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को स्वास्थ्य विभाग सिफारिश कर चुका है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले दो सप्ताह से शहर के दीदार नगर, शांति नगर, रामचंद्र कॉलोनी, चक्रवर्ती माेहल्ला और बाहरी गांव में उलझी हुई है। इन पांच जगह पर डेंगू लारवा के साथ केस भी ज्यादा सामने आए हैं। यहां विभाग की टीम ने 1002 घर में जाकर कूलर, गमला, टूटा मटका, डिब्बा व बर्तन की जांच की। इसमें 23 जगह से लारवा बरामद हुआ। इनमें अधिकतर लारवा कूलर से बरामद हुआ, जिसे टीम ने दवा का छिड़काव कर नष्ट किया। साथ ही टीम ने संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किया।
जिलेभर से विभाग की टीम 109048 घर की जांच कर चुकी है, जिसमें 780 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हुआ। साथ ही इन जगह से टीम ने 1041 डेंगू संदिग्ध लोगों के सैंपल एकत्रित किए। इसमें 82 लोग डेंगू की पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को टीम ने 61 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए, जिसमें चार लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में डेंगू और मलेरिया से किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। वहीं जिले में मलेरिया का कोई मामला भी नहीं है।
विज्ञापन
लोग नहीं कर रहे सहयोग
डेंगू से निपटने के लिए विभाग को नागरिकों का सहयोग नहीं मिल रहा है। कई जगह पर दो-दो बार जांच के दौरान लारवा बरामद हुआ है। गत सप्ताह इस प्रकार के 87 लोगों पर कार्रवाई के लिए विभाग ने सूची तैयार कर संबंधित विभाग को सौंपी थी। हालांकि संबंधित विभाग की ओर से किसी तरह की कार्रवाई की ब्योरा स्वास्थ्य विभाग को नहीं सौंपा गया है।
टीम कर रही लोगों को जागरूक : डॉ. सभ्रवाल
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि विभाग की टीमें रैपिड फीवर सर्वे के तहत डेंगू संदिग्ध लोगों के सैंपल लेने के साथ लारवा को नष्ट कर रही है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग सप्ताह के हर रविवार को ड्राई-डे के रूप में मना रहा है। 82 में से 74 लोग रिकवरी कर चुके हैं।