फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Increased activities of HSGPC, ruckus on the chairman, Kurukshetra

एचएसजीपीसी: अध्यक्ष पर रार, एचएसजीपीसी अध्यक्ष दादूवाल व पूर्व अध्यक्ष झींडा ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

Thu, 22 Sep 2022 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 03:08 AM IST
सार

गुरुद्वारा छठी पातशाही में पहले दोपहर करीब दो बजे एचएसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश झींडा पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और वर्तमान व पूर्व मुख्यमंत्रियों का आभार जताते हुए कहा कि अब प्रदेश के गुरुद्वारों का बेहतर प्रबंधन हो पाएगा।

विज्ञापन
Increased activities of HSGPC, ruckus on the chairman, Kurukshetra
गुरुद्वारा छठी पातशाही के बाहर तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : Kurukshetra

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के हक में आने के बाद कमेटी की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। एचएसजीपीसी अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल व पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा बुधवार को गुरुद्वारा छठी पातशाही पहुंचे। यहां दोनों सिख नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाए। साथ ही अध्यक्ष पद पर दावा भी पेश किया। वहीं किसी भी प्रकार के विवाद से निपटा जा सके, इसके लिए गुरुद्वारे के बाहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा।

विज्ञापन


गुरुद्वारा छठी पातशाही में पहले दोपहर करीब दो बजे एचएसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश झींडा पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और वर्तमान व पूर्व मुख्यमंत्रियों का आभार जताते हुए कहा कि अब प्रदेश के गुरुद्वारों का बेहतर प्रबंधन हो पाएगा। उन्होंने कहा कि बलजीत सिंह दादूवाल गुरुद्वारों पर किसी भी तरह से कब्जा करने का प्रयास न करें। आरोप लगाया कि एग्जीक्यूटिव 25 सदस्यीय कमेटी दादूवाल के समर्थन में नहीं है। यह कमेटी उनके साथ हैं। वहीं सदस्य अपार सिंह ने भी दादूवाल पर विवादास्पद प्रक्रिया के अनुसार प्रधान चुने जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे एचएसजीपीसी अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल भी गुरुद्वारे में पहुंचे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सितंबर 2020 को कानूनी तौर पर उन्हें प्रधान चुना गया था। सिख संगत और कमेटी के सभी सदस्य उनके साथ है। उनका उद्देश्य गोलक या गुरुद्वारों की किसी भी तरह की संपत्ति पर कब्जा करना नहीं है। झींडा जिन 33 सदस्यों की सूची पेश कर रहे हैं वह सरासर झूठी है। इसमें कई सदस्यों के हस्ताक्षर फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वह चाहते हैं कि एसजीपीसी के अध्यक्ष डॉ. हरजिंद्र सिंह धामी स्वयं हरियाणा के सभी गुरुद्वारों, ट्रस्ट, मेडिकल कॉलेज व अन्य प्रकार की संस्थाएं जो एसजीपीसी द्वारा चलाई जा रही हैं उनकी जिम्मेदारी यहां प्रदेश कमेटी को सौंप दें। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें इसका कानूनी अधिकार भी मिल गया है। एसजीपीसी के सभी कर्मचारी पहले की तरह ही कार्य करते रहेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी और न ही उन्हें पद और सेवा से हटाया जाएगा।

गुरुद्वारे में शीश नवाने के बाद बाहर आते बलजीत सिंह दादूवाल व अन्य।  संवाद

गुरुद्वारे में शीश नवाने के बाद बाहर आते बलजीत सिंह दादूवाल व अन्य। संवाद

गुरुद्वारा छठी पातशाही ही रहेगा मुख्यालय
दादूवाल ने कहा कि एक्ट के तहत गुरुद्वारा छठी पातशाही ही एचएसजीएमसी का मुख्यालय रहेगा। जल्द ही एक समारोह का आयोजन करके हरियाणा के सिखों के हक की लड़ाई लड़ने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
 

गुरुद्वारा छठी पातशाही में पहुंचे जगदीश सिंह झीड़ा व अन्य।  संवाद

गुरुद्वारा छठी पातशाही में पहुंचे जगदीश सिंह झीड़ा व अन्य। संवाद

 

कमेटियों को मुख्यालय पहुंचने का न्योता
दादूवाल ने कहा कि हरियाणा की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के साथ संपर्क किया है। उन सभी को वीरवार सुबह 10 बजे मुख्यालय गुरुद्वारा छठी पातशाही में आने का न्योता दिया गया है, ताकि वह अपने सभी कागजात जमा करा दें, ताकि आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed