{"_id":"62bcb651d76ce955a11cf8cf","slug":"increase-in-the-number-of-unclaimed-dogs-due-to-lack-of-castration-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1130901125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधियाकरण न होने से लावारिस कुत्तों की तादाद में हो रहा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधियाकरण न होने से लावारिस कुत्तों की तादाद में हो रहा इजाफा
विज्ञापन
शहर की सड़क पर घूमते लावारिस कुत्ते। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शहर में लावारिस कुत्तों के आतंक के आगे नगर परिषद पूरी तरह से लाचार नजर आ रहा है। दो साल से लावारिस कुत्तों का बधियाकरण नहीं होने से इनकी तादाद में इजाफा हो रहा है। वहीं कुत्तों को पकड़ने के लिए किसी भी तरह का कोई अभियान नहीं चलाया गया।
वहीं एलएनजेपी अस्पताल में एंटी रेबीज के टीके भी खत्म होने वाले हैं। अस्पताल के पास केवल दो दिन का स्टॉक बचा हुआ है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से टीकों की मांग भेजी गई है। अकेले एलएनजेपी अस्पताल में कुत्तों के काटने के औसतन प्रतिदिन पांच मामले आते हैं। गत माह मई की बात की जाए तो इमरजेंसी में 57 लोगों ने कुत्ते के काटने पर पहला टीका लगवाया। इसके अलावा टीकाकरण विभाग में करीब 25 लोगों को टीके लगाए गए हैं।
वहीं नगर परिषद के पास न तो कोई उपकरण और संसाधन मौजूद है और न ही कोई योजना है। यहां तक की नप के पास पालतू कुत्ते की संख्या का भी कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। शहर के बहुत से लोग कुत्ते पालने के शौकीन हैं। इन शौकीन लोगों के पास नप की ओर से लाइसेंस होना जरूरी है। बावजूद शहर के ज्यादातर लोगों के पास कोई लाइसेंस नहीं है। लोग उन्हें सुबह और शाम के वक्त घर के बाहर छोड़ देते हैं, जो लोगों के लिए घातक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं अंधेरे में कुत्तों के झुंड और भी खतरनाक हो जाते हैं। जैसे ही कोई अंधेरे रास्ते या गली से गुजरता है तो कुत्तों का पूरा झुंड पीछे झपट पड़ता है। दोपहिया वाहनों चालकों के लिए खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। कई कुत्तों के डर के कारण दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को गांव चनारथल में खेत में पेड़ के नीचे सो रहा 10 वर्षीय बच्चा अमन लावारिस कुत्तों का शिकार हो गया। कुत्तों के झुंड ने अमन को नोच नोच कर मार डाला। इस घटना से न केवल गांव के लोग बल्कि शहरवासी भी खौफ में है।
चलाया जाएगा अभियान : ममता शर्मा
डीएमसी ममता शर्मा ने कहा कि कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया जाएगा। वहीं जो पालतू कुत्ते हैं उनका भी डेटा एकत्रित किया जाएगा। इस मामले में जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। बैठक में रणनीति बनाकर कार्रवाई की जाएगी।