फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Increase in heat may affect vegetable production

Kurukshetra News: गर्मी बढ़ने से सब्जियों के उत्पादन पर पड़ सकता है असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Increase in heat may affect vegetable production
कुरुक्षेत्र। डाॅ. सीबी सिंह।
कुरुक्षेत्र। अब गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं, जिससे अब जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। गर्मी का असर बेल वाली सब्जियों के उत्पादन पर भी पड़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा, जिससे अब सब्जी की फसलें भी खराब होने की संभावना होने लगी है। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने बताया कि गर्मी का असर अब करेला, तोरी, घीया की सब्जियों पर पड़ने लगा है। इसके कारण अब फूल खराब होने लगे हैं, जिससे फल बनना बंद होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में सब्जियां और फल महत्वपूर्ण होते हैं। किसानों को भी सब्जियों की फसल के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। सब्जी उत्पादक महेंद्र, बीर सिंह और गुलाब का कहना है कि उन्होंने खेत में करेला, घीया, तोरी और मिर्च की सब्जी लगाई हुई है। तेज गर्मी से बेल पर आने वाले फूल सूखने की संभावना बनी हुई हैं। इससे उत्पादन घटने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed