फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Incomplete work on the project will start soon in the state: Bdungr, Kurukshetra

अधूरे प्रोजेक्ट पर शीघ्र काम शुरू होगा प्रदेश में : बडूंगर

Sun, 12 Feb 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 12 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Incomplete work on the project will start soon in the state: Bdungr, Kurukshetra
अधूरे प्रोजेक्ट पर शीघ्र काम शुरू होगा प्रदेश में : बडूंगर - फोटो : Amar Ujala

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के अधीन हरियाणा भर में अधूरे प्रोजेक्ट पर शीघ्र ही काम शुरू होगा। यह आश्वासन एसजीपीसी प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने दिया। कुरुक्षेत्र में झांसा रोड पर एसजीपीसी द्वारा कक्षा 12वीं तक का स्कूल बनाने संबंधी पूर्व प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ द्वारा की गई घोषणा पर बोलते हुए प्रो. कृपाल सिंह ने स्पष्ट कहा कि उनके द्वारा की गई सभी घोषणाओं को अमली रूप दिया जाएगा। वे गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


एसजीपीसी प्रधान ने कहा कि दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 की बैसाखी को जब श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की, तो पहले 5 प्यारों में देश के अलग-अलग प्रांतों से विभिन्न जातियों के सिख शामिल हुए। इस तरह गुरु साहिब ने एक पिता एकस कै हम बारक... का उपदेश देकर समानता की नींव रखी। एक अन्य प्रश्र के जवाब में प्रो. बडूंगर ने कहा कि हरियाणा में पंजाबी को द्वितीय भाषा का उचित दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत कर इसे लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले एसजीपीसी प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में शीश नवाया। यहां पहुंचने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार बलदेव सिंह कैमपुर, एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, धर्म प्रचार कमेटी सदस्य जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह ढिल्लो, शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्षा बीबी करतार कौर, प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविंदर कौर अजराना, शिअद प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा, प्रधान महासचिव सुखबीर सिंह मांडी, एसजीपीसी अतिरिक्त सचिव डॉ. परमजीत सिंह सरोहा, हरियाणा सिख परिवार के प्रदेशाध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजराना, प्रेस सचिव संत सिंह कंधारी और मैनेजर सुखदेव सिंह ने एसजीपीसी प्रधान को सिरोपा एवं श्री साहिब भेंट की। इस अवसर पर सब ऑफिस इंचार्ज परमजीत सिंह दुनियामाजरा, सिख मिशन हरियाणा के सहायक इंचार्ज साहब सिंह, लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शाहाबाद के प्रधान सुखवंत सिंह कलसानी, गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला शहर के मैनेजर परमजीत सिंह, शिअद नेता हरबंस सिंह गिल, प्रीतम सिंह शिंगारी, करतार सिंह दामली, जगीर सिंह, बलबीर सिंह, दिलबाग सिंह चौधरी, हरकेश सिंह, जसवंत सिंह दुनियामाजरा, जरनैल सिंह बोढी, कर्मबीर सिंह कंग तथा राजिंदर सोढी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed