फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inauguration Ceremony of Rotary and Rotaract Club: It is the law of nature that every coming generation should be better than the previous one: Ravi Prakash

रोटरी व रोट्रैक्ट क्लब का पदग्रहण समारोह : हर आने वाली पीढ़ी पिछली पीढ़ी से बेहतर होना विधि का विधान : रवि प्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Inauguration Ceremony of Rotary and Rotaract Club: It is the law of nature that every coming generation should be better than the previous one: Ravi Prakash
लाडवा। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंचाशीन पदा​धिकारी। विज्ञ​प्ति
लाडवा। सामाजिक संस्था रोटरी व रोट्रेक्ट क्लब का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मंडल 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी विजेंदर गोयल कार्यक्रम अध्यक्ष और सहायक मंडलाध्यक्ष आशुतोष त्रिखा व रोट्रेक्ट मंडल 3080 प्रतिनिधि रितिक नागपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह में विकास सिंघल, राकेश खुराना, दुर्गेश गोयल, संजीव जिंदल, गौरव गोयल, राजेश मिगलानी, भूपिंदर सिंह, दीपक सिंघल, अरुण करूड़वाल, शैलेंदर चौधरी व अमित सिंघल को मोस्ट एक्टिव रोटेरियन अवार्ड से नवाजा गया। दोनों क्लबों के 2024-25 के प्रधानों ने अपना प्रधान पद का कॉलर 2025-26 के प्रधानों को पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

रोटरी प्रधान संजीव जिंदल ने पदग्रहण करने के बाद सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्होंने मुझे प्रधान बनाया है उसके लिए वह सबका धन्यवादी है और सभी के सहयोग व मार्गदर्शन से रोटरी लाडवा की तरफ से समाज के लिए बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्य करेंगे। रोट्रैक्ट प्रधान गर्वित धवन ने वर्ष भर में किये जाने वाले सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि रवि प्रकाश ने नवनिर्वाचित प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि रोटरी लाडवा के पिछले प्रधान के नेतृत्व में क्लब ने प्रोजेक्ट परिणय व प्रोजेक्ट आहार सहित बहुत अच्छे कार्य किए, लेकिन हर नया प्रधान उससे और अच्छा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दोनों क्लबों की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें दुर्गेश गोयल को रोटरी क्लब का सचिव, विकास सिंघल को कोषाध्यक्ष, रविकांत गिरधर को उपप्रधान और गौरव गोयल को सह सचिव नियुक्त किया गया। रोट्रैक्ट क्लब में वंश गर्ग को सचिव, सुमित गोयल को कोषाध्यक्ष, राहुल धीमान को उपप्रधान और सार्थक गोयल को सह सचिव नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को पिन लगाकर उनका पदग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed