फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the meeting, there was concern about the safety of the elderly living alone at home

Kurukshetra News: बैठक में घरों में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा बारे हुई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
In the meeting, there was concern about the safety of the elderly living alone at home
कुरुक्षेत्र। रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक सीनियर सिटीजन फोरम सैक्टर-13 में प्रधान रमेश बंसल के मार्गदर्शन में उप प्रधान बृजमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन क्लब के महासचिव डीके गुप्ता ने किया। बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र से किया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम उप प्रधान बृजमोहन गुप्ता के पुत्र के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख और शोक प्रकट करके श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के बारे में गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। इस बात को अधिक गंभीरता से लिया गया कि वरिष्ठ नागरिकों को संगठनों में रहना चाहिए क्योंकि सभी के बच्चे जिले से बाहर नौकरी पर रहते हैं और बुजुर्ग लोग अकेले घरों में रहते हैं।
विज्ञापन

महासचिव डीके गुप्ता ने कहा कि न जाने किस वक्त किसी साथी को किसी की जरूरत पड़ जाए। उनकी संस्था एक ऐसी संस्था है जो 24 घंटे काम करती है तथा अपने साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। उन्होंने बताया कि बैठक में वर्तमान स्थिति पर भी विचार किया गया। अन्य विषयों पर भी विचार हुआ जैसे की मेडिकल भत्ता 1000 से 3000 करना, जो बुजुर्ग 70 साल से 80 साल के हो गए हैं। उनको एक-एक इंक्रीमेंट का लाभ देना आदि के लिए भी हरियाणा सरकार तथा केंद्र सरकार से प्रार्थना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed