फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the Kuntiya meeting that lasted for four hours, approval was given to hold elections on 19th, returning officer not decided.

Kurukshetra News: चार घंटे तक चली कुंटिया की बैठक में 19 को चुनाव कराने को मिली मंजूरी, रिटर्निंग अधिकारी तय नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
In the Kuntiya meeting that lasted for four hours, approval was given to hold elections on 19th, returning officer not decided.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) के आम सभा की बैठक बुधवार को आरके सदन में हुई, जोकि चार घंटे तक चली। बैठक में 19 नवंबर काे कुंटिया के चुनाव कराने काे लेकर मंजूरी मिल गई है लेकिन अभी तक कोई रिटर्निंग अधिकारी तय नहीं हो पाया है। कुंटिया महासचिव रविंद्र तोमर ने बताया कि आम सभा की बैठक में चुनाव की रूपरेखा को फाइनल किया गया तथा आय-व्यय को पारित किया गया।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी जिसे तय किया गया था, उन्होंने पारिवारिक समस्या होने के कारण चुनाव करवाने की जिम्मेदारी को लेने से मना कर दिया है। ऐसे में सात नवंबर को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा से बात कर चुनाव कराने को लेकर रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने की मांग रखी जाएगी। बैठक में महासचिव रविंद्र तोमर ने बताया कि उनके कार्यकाल में कई सालों से अटकी हुई एसएफएस कर्मचारियों की प्रमोशन हुई है, जिसके लिए उन्होंने प्रशासन का आभार भी जताया। इसी के साथ पहली बार उनके कार्यकाल में 11 कर्मचारियों को एप्रिसिएशन अवार्ड मिले हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों को कर्मचारियों के साथ साझा किया।
विज्ञापन




पिछले वर्ष कुंटिया चुनाव 23 अगस्त को कराए गए थे, जिसके बाद चार सितंबर को प्रधान समेत अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला था। ऐसे में चुनाव 23 अगस्त से पहले कराए जाने थे, लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने पर चुनाव नहीं करवाए जा सके। आम सभा की बैठक में प्रधान राजवंत कौर, पूर्व प्रधान रामकुमार गुज्जर व नीलकंठ शर्मा, कुंटिया सह-सचिव मनीष बाल्दा, प्रेस सचिव अमित भुक्क्ल, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व महासचिव यशपाल सैनी, अनिल लोहट, भारत भूषण, संत कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed