फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the final match of volleyball in men's section, Kurukshetra defeated Panipat 3-0.

पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र ने जमाई धाक, पानीपत को 3-0 से दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
In the final match of volleyball in men's section, Kurukshetra defeated Panipat 3-0.
कुरुक्षेत्र।बास्केटबाल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। - फोटो : Kurukshetra
खेलो हरियाणा की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के (पुरुष वर्ग) फाइनल मैच में कुरुक्षेत्र ने धाक जमाई। कुरुक्षेत्र ने अपने प्रतिद्वंद्वी पानीपत को 3-0 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं, पानीपत को रजत पदक हासिल किया, जबकि फतेहाबाद और करनाल के बीच हुए कड़े मुकाबले में फतेहाबाद ने 2-0 से करनाल को मात देकर कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

उधर, महिला वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करनाल ने कुरुक्षेत्र को 3-1 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। रजत पदक कुरुक्षेत्र के नाम रहा, वहीं पानीपत ने सोनीपत को 3-0 से मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं शाहाबाद के हॉकी स्टेडियम में हुई हॉकी प्रतियोगिता में (महिला वर्ग) कुरुक्षेत्र की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, रजत पदक हिसार ने और कांस्य पदक सोनीपत ने हासिल किया। पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर जींद, दूसरे पर कुरुक्षेत्र और तीसरे स्थान पर कैथल रहा। इसके अलावा बास्केटबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रोहतक प्रथम, भिवानी दूसरे और कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह महिला वर्ग में सोनीपत की टीम ने प्रथम, जींद की टीम ने दूसरा तथा पानीपत की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन सभी विजेताओं को उपमंडल अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने नकद पुरस्कार राशि, मेडल तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की साइकिलिंग प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रहा कुरुक्षेत्र और महिला वर्ग में करनाल
पुरुष वर्ग की साइकिलिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र ओवरऑल चैंपियन रहा है। वहीं महिला वर्ग में करनाल के खिलाड़ी ओवरऑल चैंपियन बने। पुरुष वर्ग में ओवरऑल परिणाम में कुरुक्षेत्र को 22 अंक, हिसार को 13 अंक और करनाल 7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिला वर्ग में ओवर ऑल 15 अंक लेकर करनाल प्रथम, 12 अंकों के साथ कुरुक्षेत्र दूसरे तथा 10 अंकों के साथ झज्जर तीसरे स्थान पर रहा।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे साइकिलिंग के खिलाड़ियों को मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने नकद राशि, मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य सरकार की तरफ से प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 5 हजार, दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 3 हजार तथा तीसरे स्थान वाले खिलाड़ी को 2 हजार रुपये के साथ मेडल व प्रशंसा पत्र दिया गया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह हुए पुरुष वर्ग के मास स्टार्ट में कुरुक्षेत्र का मयंक प्रथम, हिसार का सौरभ दूसरे तथा हिसार का ही आर्यन तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में झज्जर की मोनिका प्रथम, निशा दूसरे तथा आक्की तीसरे स्थान पर रही।
प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीमों को मिलेगी 2-2 लाख रुपये पुरस्कार राशि
उधर, प्रदेश में पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों को 2-2 लाख रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह घोषणा हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने की है। खेल मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि खेलो हरियाणा में हॉकी विजेताओं के खाते में पुरस्कार राशि जमा की जाएगी। उन्होंने शाहाबाद हॉकी स्टेडियम में महिला वर्ग में प्रथम रही कुरुक्षेत्र, दूसरे स्थान पर रही हिसार और तीसरा स्थान हासिल करने वाली सोनीपत की टीम तथा पुरुष वर्ग में प्रथम रही जींद, दूसरे स्थान पर रही कुरुक्षेत्र और तीसरे स्थान पर रही कैथल की टीम को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहली बार खेलो हरियाणा जैसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली हॉकी की टीम को 2 लाख, दूसरे स्थान आने वाली टीम को 1.50 लाख तथा तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को एक लाख रुपये की राशि दी गई है। इस राशि को सीधा खिलाड़ियों के बैंक खाते में जमा कराया जाएगा। इससे पहले खेलमंत्री संदीप सिंह, लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह, उप निदेशक सुनीता दलाल, डीएसओ बलबीर सिंह ने हॉकी मैचों को देखा और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खेल मंत्री ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से न केवल हरियाणा के लिए खिलाड़ी तैयार होंगे, बल्कि यह खिलाड़ी देश का उज्जवल भविष्य बनेंगे और देश के लिए मेडल जीतकर हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ अपने गुरुजनों का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने डाइट की राशि को बढ़ाकर 400 रुपये किया और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का काम किया। इतना ही नहीं खेलों को बढ़ावा देने के लिए हॉकी से संबंधित 13 जिलों में एस्ट्रो टर्फ बनाने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed