{"_id":"5765a1234f1c1bd24d11b841","slug":"in-the-evening-the-weather-was-pleasant-the-stuffiness-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को मौसम हुआ सुहाना, फिर उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को मौसम हुआ सुहाना, फिर उमस
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
उफ ये गर्मी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनभर रही उमस के बाद आखिरकार शनिवार शाम को बारिश की हल्की फुहारों से मौसम सुहावना हुआ। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से कुछ राहत जरूर मिली। बारिश में लोगों ने पार्कों में घूमने का आनंद लिया। वीकेंड पर कुरुक्षेत्र भ्रमण को आए सैलानियों और पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने भी सुहाने मौसम का लुत्फ़ उठाया।
हालांकि वर्षा ज्यादा देर तक नहीं चली, जिससे लंबी बरसात की आस लगाए लोगों में मायूसी भी रही। कुछ देर के बाद फिर मौसम ने करवट ली और माहौल फिर उमस भरा हो गया। हालांकि जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र शहर के निकटवर्ती भागों में कुछ राहत भरी बारिश की सूचना जरूर मिली है।
विज्ञापन